फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलती हैं दुआएं, हो अगर ये साथ, डांस में भी देतीं हर किसी को मात, यकीं न हो तो देखें तस्वीरें

Fri, 24 Jan 2020 01:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
All India Kinner Sammelan, Kinnars danced on folk songs in Meerut event
सम्मलेन में आयोजित चाक पूजा में डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

‘सइयों कुम्हार बुलावै, मिट्टी की देहल बनावै, ज्यूं-ज्यूं ऐ खूंटी रस भरै, लहरे लेगा हार’ आदि लोकगीतों पर चार सौ से अधिक किन्नर थिरक रहे थे। इस बीच कुम्हार के साथ गद्देदार और आयोजकों ने चाक पूजन किया। मंडप में विधिवत रूप से खिचड़ी तौली गई। विधिविधान से मंढा पूजन हुआ। मौका था कंकरखेड़ा में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का। अगली स्लाइडों में देखिए डांस की शानदार तस्वीरें-

All India Kinner Sammelan, Kinnars danced on folk songs in Meerut event
डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को गोयल मैरिज होम के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। मुख्य द्वार पर किन्नर समाज द्वारा चाक पूजन कार्यक्रम किया गया। कुम्हार के साथ किन्नर विमला, शकुंतला चावला, मनीषा और सोनिया विधिविधान से पूजन कर रहीं थी। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों किन्नर लोक गीतों पर डांस कर रहे थे। महासम्मेलन में शाम ढलने के समय सूरज की किरणों में सोने और हीरे के आभूषण जगमगा रहे थे। नृत्य भी इसी अंदाज में किया गया कि बॉलीवुड स्टार का स्टेज शो भी फीका पड़ जाए।

All India Kinner Sammelan, Kinnars danced on folk songs in Meerut event
सम्मलेन में आयोजित चाक पूजा में डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक मान्यताओं को निभाया
कार्यक्रम में धार्मिक मान्यताओं को पूरी तरह निभाया गया। यहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी। आयोजक किन्नर विमला और मनीषा ने बताया कि उनके समाज में इस तरह के आयोजन गोपनीय ढंग से किए जाते हैं। यहां पूजन विधि भी अलग है। खिचड़ी तौलने के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। गद्देदारों को निश्चित तौल के हिसाब से खिचड़ी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
All India Kinner Sammelan, Kinnars danced on folk songs in Meerut event
डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

किन्नर समाज करता है इरावन की पूजा
किन्नर समाज इरावन को अपना ईश्वर मानता है। अर्जुन और नाग कन्या उलूपी के पुत्र इरावन हैं। किन्नर मोहिनी ने बताया कि उनका सबसे बड़ा तीर्थस्थल तमिलनाडु में है। यहीं पर विवाह आदि कार्यक्रम भी होते हैं। विशेष समय पर यहां 18 दिन तक धार्मिक आयोजन चलता है। 17वें दिन भगवान इरावन के साथ ब्याह रचाते हैं और अगले दिन शृंगार उतारकर विधवा की भांति विलाप करते हैं। किन्नर जीवन में एक बार तीर्थ पर अवश्य जाता है।

विज्ञापन
All India Kinner Sammelan, Kinnars danced on folk songs in Meerut event
डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला

किन्नरों से लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम स्थल पर मेरठ मंडल एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र गोयल, आशीष गोयल, पारुल गोयल, शीना, मुकेश बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रदीप त्यागी, सविता गोयल, मुकेश बंसल आदि ने किन्नरों से आशीर्वाद लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed