यूपी के मेरठ स्थित कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया जिला प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दो कोठों को कुर्क कर सील करने का आदेश देहली गेट थानाध्यक्ष को दिया है।
2 of 10
मेरठ में रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर 52 कोठा भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 15 नोटिस सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे ने जारी कर पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।
3 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट में दो कोठा संचालिकाओं कांता और कुमकुम के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिस पर संजय पांडे ने एक सप्ताह के भीतर दोनों के कोठे कुर्क कर सील करने का आदेश देहली गेट पुलिस को दिया है।
4 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद प्रशासन द्वारा शीघ्र ही अन्य कोठों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू होगी। माना जा रहा है कि 15 दिन के भीतर एक दर्जन से ज्यादा कोठों पर सील लगाने की तैयारी है।
5 of 10
कबाड़ी बाजार मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया का मामला सुर्खियों में आते ही यहां से सेक्स वर्कर को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। पिछले एक माह में मेरठ से सौ से ज्यादा सेक्स वर्कर को दिल्ली शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजस्थान, नेपाल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों की लड़कियों की है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।