फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनाथ सिंह की जनसभा में व्यवस्था बनाती रही पुलिस, जेबकतरों ने उड़ाए कई नेताओं के पर्स

Thu, 23 Jan 2020 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets have robbed the purse of many leaders from Rajnath rally in Meerut
चोर पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में पुलिस व्यवस्था बनाने का दावा करती रही और जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब साफ कर दी। यहां तक कि जनसभा स्थल पर बने हैलीपैड तक एक जेबकतरा पहुंच गया। भाजपा नेता ने एक जेब कतरे को जेब से पर्स उड़ाते दबोच लिया। पुलिस के सामने ही आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को छुड़ाकर परतापुर थाने भेजा।

Pickpockets have robbed the purse of many leaders from Rajnath rally in Meerut
राजनाथ सिंह की जनसभा में पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दोपहर जैसे ही जनसभा में भीड़ बढ़नी शुरू हुई, तभी नेताओं की जेब साफ होनी शुरू हो गई। नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस वहां पर व्यवस्था बनाने में जुटी रही। किसी की नजर जेबकतरों पर नहीं गई। जनसभा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह को हेलीपैड पर छोड़ने के लिए भाजपा नेता जा रहे थे। इस दौरान जेब कतरे ने बिजनौर के एक भाजपा नेता की जेब से पर्स साफ कर दिया। 

यह भी पढ़ें: मंत्री बोले- पश्चिम के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, एएमयू-जामिया का कर देंगे इलाज

Pickpockets have robbed the purse of many leaders from Rajnath rally in Meerut
जनसभा में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। जिस पर आरोपी भाजपा नेता का पर्स वापस करते हुए बोला कि भैया गलती हो गई। जिसके बाद भाजपाइयों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार ने आरोपी को नेताओं से बचाकर परतापुर थाने भिजवाया। आरोपी ने अपना नाम अशोक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pickpockets have robbed the purse of many leaders from Rajnath rally in Meerut
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। उसके साथी भी तलाशे जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed