फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के डेढ़ साल... फिर खौफनाक अंत, सांस टूटने तक बेटे को निहारती रही मां, तस्वीरें

Mon, 09 Mar 2020 05:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Mar 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
A woman has suicide after murder his four month old son after marry in Baghpat city
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चार माह के बेटे को जान से ज्यादा प्यार करने वाली मां कातिल कैसे बन गई, यह सवाल गांव जिवाना गुलियान के लोगों की जुबान पर था। पुलिस के सामने ससुराल और मायके वालों ने स्वीकार किया कि घर में कलह रहती थी, जिससे डॉली परेशान थी। निपटारे के लिए दोनों पक्ष कई बार साथ बैठे, लेकिन दो मौतों से दर्दनाक अंत हुआ। डेढ़ साल की शादी में घरेलू कलह ने जहर घोल दिया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही घर में झगड़ा होने पर कमल ने डॉली को थप्पड़ मार दिया था।

A woman has suicide after murder his four month old son after marry in Baghpat city
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी डॉली कश्यप की शादी बागपत के जिवाना गुलियान निवासी कमल के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। घर में क्लेश रहता था। डॉली के पिता मोहनवीर ने बताया कि उन्होंने आकर कई बार दोनों पक्षों को समझाया था, जिसके बाद डॉली घर के निचले हिस्से में रहने लगी थी। डॉली फोन पर बताती थी कि उसके कमरे की बिजली काट दी जाती है, तो कभी पानी की सप्लाई बंद कर उसे परेशान किया जा रहा है। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

A woman has suicide after murder his four month old son after marry in Baghpat city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पिता की हुईं दो शादी
कमल के पिता सुनील कश्यप ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी मगन देवी के कमल समेत चार बच्चे हैं। मगन देवी का निधन हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी शादी बबली कश्यप से की, जिसके दो बच्चे हैं। परिवार में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A woman has suicide after murder his four month old son after marry in Baghpat city
सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला

सांस टूटने तक रितिक को निहारती रही डॉली
जिस कमरे में वारदात हुई, उसका नजारा देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। डॉली ने अपने बेड को पंखे के नीचे तक खींच रखा था। डॉली का शव पंखे पर इस तरह लटका हुआ था, कि उसका चेहरा बिस्तर पर मृत पड़े रितिक की तरफ था। लोगों ने अंदाजा लगाया कि मां अपने बच्चे को आखिरी सांस तक निहारती रही होगी।

विज्ञापन
A woman has suicide after murder his four month old son after marry in Baghpat city
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

मायके पक्ष ने हंगामा कर मांगा इंसाफ
सनसनीखेज वारदात के बाद मायके पक्ष के लोग जिवाना गुलियान पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही मृतका के ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के मोअज्जिज लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया कि कोई किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगा, पुलिस खुद जांच कर सत्य का पता लगाकर उचित कार्रवाई करेगी। इसके बाद गांव के चौकीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉली की मां कुसुम, बहन मोनिका, रीना, भाई रोहित समेत अन्य लोगों ने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed