यूपी पुलिस के कंधे की शान बनी थ्री नॉट थ्री रायफल 26 जनवरी 2020 को हमेशा के लिए विदा हो जाएगी। दरअसल, थ्री नॉट थ्री की जगह अब सभी पुलिसकर्मियों के हाथों में इंसास रायफल दिखाई देगी। हालांकि अधिकतर पुलिसकर्मियों को इंसास का वितरण हो चुका है। लेकिन कुछ को अभी वितरित की जानी बाकी है।
2 of 5
up police, meerut police
- फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी की परेड के बाद थ्री नॉट थ्री रायफल का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा और इसे अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद मेरठ जनपद से तकरीबन पंद्रह सौ थ्री नॉट थ्री रायफल एकत्र करके सीतापुर भेजा जाएगा। इसके स्थान पर सभी पुलिसकर्मियों को इंसास सौंप दी जाएगी।
थ्री नॉट थ्री की बहरा कर देने वाली बुलंद आवाज जो बेहोश को भी होश में लाकर खड़ा कर दे। जिसके नाम से अपराधी थर थर कांपते थे। खाकी वर्दी वाले पुलिसकर्मी की हिम्मत बढ़ाने वाला यह शानदार हथियार जल्द ही हमेशा के लिए विदा हो जाएगा।
हरदिल अजीज इस रायफल को शायद ही कोई जवान भूल पाएगा लेकिन वक्त के साथ चलना ही नियती है। स्मार्ट होती पुलिस के लिए स्मार्ट हथियारों की जरूरतों के चलते अब स्वदेशी इंसास रायफल खाकी की शान बढ़ाएगी।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि थ्री नॉट थ्री को ब्रिटेन की इनफील्ड कंपनी ने तैयार किया था जिसका नाम ली इनफील्ड मार्क थ्री रखा गया था। यह एक बोल्ट एक्शन रायफल है। जेम्स पेरिस ली और आरएसएफ इनफील्ड ने इसे डिजाइन किया था। आजादी के बाद से ही यह रायफल पुलिस की शान बन गई। इसकी मारक क्षमता दो से ढाई हजार यार्ड है।
5 of 5
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अब पुलिस के नए हथियार इंसास की बात करें तो यह भी एक असॉल्ट रायफल है जो भारत में निर्मित है। करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा इस हथियार को सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया था। यही नहीं यह सेना का लोकप्रिय हथियार भी कहा जाता है।