फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुको नहीं तो गोली मार दूंगा..., पुलिस के पीछे पिस्टल लेकर दौड़ रही थी पुलिस, सच जानकर हर कोई हैरान

Fri, 17 Jan 2020 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jan 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people who Committing crime becoming fake police in Meerut
पकड़े गए दोनों नकली पुलिसवाले - फोटो : police chor

रुक जाओं नहीं तो गोली मार दूंगा...... ऐसा कहते हुए हाथ में पिस्टल लिए दो पुलिसकर्मी भीड़ भरे बाजार में बाइक पर सवार दो अन्य पुलिसकर्मियों के पीछे हांफते हुए दौड़ रहे थे। जिसने भी ये नजारा देखा पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।



वहीं भागने की कोशिश में बाइक स्लिप हो गई और दोनों पुलिस की वर्दी वाले धड़ाम हो गए, जिस पर भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। पीछे दौड़ रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरा माजरा समझ आया, दरअसल बाइक पर असली पुलिस नहीं, बल्कि नकली पुलिस थी। आगे जानें क्या था पूरा मामला: -

Police arrested two people who Committing crime becoming fake police in Meerut
पकड़े गए नकली पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

शहर सराफा बाजार में गुरुवार सुबह बाइक सवार पुलिस के पीछे पुलिस को पैदल भागते देख अफरातफरी मच गई। आगे वाले दोनों पुलिसकर्मियों के पीछे भाग रहा सिपाही पिस्टल तानते हुए चेतावनी दे रहा था कि रुक जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा।

अचानक बाइक स्लिप हुई और दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर जा गिरे। लेकिन उसके बावजूद पास ही मंदिर में जा घुसे। बाद में पता चला कि मंदिर में घुसे दोनों पुलिसकर्मी फर्जी हैं और उनके पोस्टर सराफा बाजार में चस्पा हैं। यह सुनते ही भीड़ ने इन फर्जी पुलिसकर्मियों को जमकर धुन दिया।

Police arrested two people who Committing crime becoming fake police in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस व भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार करीब तीन साल से शहर सराफा बाजार में स्थानीय और बाहरी सराफा कारोबारियों से पुलिस की वर्दी में दो लोग ठगी और लूटपाट करते आ रहे थे।

हैरानी की बात है कि दोनों पकड़े नहीं गए। इसको लेकर सराफा कारोबारी कई बार तीखा आक्रोश जता चुके थे। दोनों ठगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे और उनके पोस्टर सराफा बाजार में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested two people who Committing crime becoming fake police in Meerut
पकड़े गए दोनों नकली पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह पुलिस की वर्दी में दो लोग बाइक से सराफा बाजार में घूम रहे थे। बाजार में मौजूद थाना देहली गेट के सिपाही कुलदीप और आशू दिवाकर ने इन्हें देखा तो झट से पहचान लिया।

दोनों पुलिस वालों को देखकर इन फर्जी पुलिसकर्मियों ने बाइक मोड़ ली तो कुलदीप और आशू ने शोर मचाते ही इनके पीछे दौड़ लगा दी।


 
विज्ञापन
Police arrested two people who Committing crime becoming fake police in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस व व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

सिपाही कुलदीप ने पिस्टल निकाल ली। दोनों पुलिसकर्मी इन दोनों बदमाशों का ललकारते हुए पीछा कर रहे थे। जिसके बाद बाजार में दहशत फैल गई। व्यापारी भी पहचान गए कि बाइक पर भागने वाले पुलिस की वर्दी में बदमाश हैं, जिनके पोस्टर चौराहों पर चस्पा है।

व्यापारियों ने भी पुलिस के साथ इनकी घेराबंदी शुरू कर दी। मंदिर के पास सिपाही आशू ने बाइक चला रहे बदमाश को राइफल की बट मारी तो बाइक स्लिप हो गई और दोनों बदमाश पास ही मंदिर में घुस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed