फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशिकी में युवक ने लगाई मौत की छलांग: पानी की टंकी से कूदा, नहीं सुनी युवती की गुहार, देखें तस्वीरें

Sun, 09 May 2021 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Youth died in love jumped from water tank video goes viral in mau
टंकी से कूदा युवक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिले के फातिमा अस्पताल परिसर में बनी 80 फुट ऊंची पानी की टंकी से एक युवक रविवार दोपहर कूद गया। कूदने से पहले वह फातिमा अस्पताल में ही काम करने वाली एक युवती को बुलाने की जिद कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पानी की टंकी पर चढ़कर  मीडियाकर्मियों को बुलाने की मांग भी करने लगा। युवती को भी बुलाया गया, उसने भी युवक को नीचे उतर जाने को कहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे तक चली मान मनौवल के बाद भी युवक नहीं माना और पानी की टंकी से छलांग लगा दी। देखें अगली स्लाइड्स...।

Youth died in love jumped from water tank video goes viral in mau

उसे आनन-फानन फातिमा अस्पताल की ही इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव का निवासी सतीश कुमार(26) पुत्र जगदीश के रूप में हुई।

Youth died in love jumped from water tank video goes viral in mau

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फातिमा अस्पताल के परिसर में स्थित पानी की टंकी के ऊपर एक युवक सभी की नजर से बचकर चढ़ गया। वह अस्पताल में ही काम करने वाली एक युवती को बुलाने की मांग करने लगा। इसके साथ ही वह मीडियाकर्मियों को बुलाने की मांग करने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth died in love jumped from water tank video goes viral in mau

कुछ ही देरी में सरायलखंसी थाने और कोतवाली की पुलिस भी फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस इंसपेक्टर राम सिंह और अन्य अधिकारी युवक को नीचे उतर आने के लिए कहते रहे। युवक की जिद पर युवती को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
Youth died in love jumped from water tank video goes viral in mau

युवती ने भी उससे नीचे उतर आने की गुहार लगाई। लेकिन सिरफिरे युवक ने किसी की नहीं सुनी और पानी की टंकी से नीचे कूद गया। आनन-फानन उसे अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सरायलखंसी एसओ राम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रकरण प्रेम प्रसंग का लगता है। जांच के बाद पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed