फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: आग बुझी तो मिले कंकाल... लाशें इस कदर जलीं कि पहचान करना मुश्किल, होगी DNA जांच

Tue, 16 Dec 2025 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 02:10 PM IST
सार

मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे ने 13 लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद का मंजर भी दिल दहला रहा है। देखें ये तस्वीरें...

विज्ञापन
Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए हादसे के बाद का मंजर डरावना है। घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में लगी भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लाशें इस कदर जली हुई हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। 


सात बसों और तीन कारों में लगी आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों को तो बचने का मौका ही नहीं मिला। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद बसों से कंकाल, खोपड़ियां और अधजली लाशें निकालीं गईं, तो देखने वालों का कलेजा कांप गया। आग इतनी भयानक थी कि एक्सप्रेस-वे पर सफेद पट्टी तक पूरी तरह पिघल कर मिट गई। कई लाश बसों की सीटों पर चिपकी हुईं मिलीं। पुलिस ने इन लाशों को बसों से बाहर निकाला। इनको 17 बैग में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। 
Trending Videos
Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एंबुलेंस का सायरन और चीखें दहला रहीं दिल 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे के बाद भयावहता का आलम कलेजा चीर रहा है। मृतक के परिजनों की चीखें और एंबुलेंस के सायरन की आवाज दिल दहला रही है। घायल अपनोंको तलाशते हुए बदहवास हालत में इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों का दिल कांप उठा।

 
Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead
जली लाश दिखाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहत कार्य में जुटीं टीमें
हादसे के बाद मौके पर करीब 14 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं। 11 दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान टोल के पास ही टैंकरों की व्यवस्था की गई थी, जिससे दमकलों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़े। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead
बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन की हुई शिनाख्त
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन शिनाख्त अभी तक तीन की ही हुई है। शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। ऐसे में मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा।





 
विज्ञापन
Yamuna Expressway bus car fire accident  Skeletons Found in Burnt Buses 13 Dead
हाइड्रा से हटाए गए जले वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
जिला प्रशासन द्वारा इस घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं हादसे के बाद जलीं सात बसों और तीन कारों को हाइड्रा मशीनों से हटाया गया। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed