फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में पति बना हैवान: पत्नी को पीटा फिर छत से फेंका... घसीटते हुए खेत में ले गया शव, फिर किया ये घिनौना काम

Sat, 12 Apr 2025 09:35 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

हत्यारोपी विजय पेशे से राजमिस्त्री है और शराब का आदी है। विजय का दो साल से एक दिव्यांग युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की मुलाकात एक मकान निर्माण के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
Husband threw his wife from roof and then buried her in field in Mathura
मथुरा में पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में पति ने पत्नी को पहले पीटा इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद पति उसे घसीटते हुए मकान के पीछे खेत में ले गया और यहां गड्ढा खोदकर पत्नी के शव को दफना दिया। शुक्रवार की सुबह विवाहिता के देवर ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी पति की निशानदेही पर अधिकारियों ने विवाहिता के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।

Husband threw his wife from roof and then buried her in field in Mathura
पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह डायल 112 को सूचना मिली कि सुखदेव नगर में महिला की हत्या कर शव को खेत में दफनाया गया है। सूचना उन्हें प्राप्त हुई तो वह सीओ सिटी भूषण वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को विजय का पत्नी रेखा देवी (30) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर विजय ने पहले तो पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद भी उसकी हैवानियत कम नहीं हुई।

Husband threw his wife from roof and then buried her in field in Mathura
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वह अपनी पत्नी को खींचते हुए घर के पीछे खेत में ले गया और गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद विजय की निशानदेही पर रेखा का शव गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घर और खेत से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बलदेव के गांव बरौली निवासी विवाहिता के पिता छीतर सिंह को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति विजय बाबू, सास अनीता, जेठ राजकुमार, देवर कमल और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें- UP: सास संग भागे होने वाले दामाद ने आखिरी बार कही ये बात... इधर महिला करती रही फोन पर बात; बाप-बेटी सदमे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband threw his wife from roof and then buried her in field in Mathura
पुलिस वाहन - फोटो : ANI

पति के अवैध संबंध, शराब बनी रेखा की हत्या का कारण
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि विजय पेशे से राजमिस्त्री है और शराब का आदी है। विजय का दो साल से एक दिव्यांग युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की मुलाकात एक मकान निर्माण के दौरान हुई थी। जहां से उनका संबंध शुरू हुआ। समय गुजरने के साथ विजय का युवती से मिलना और फोन पर बात करने की हद पार हो गई। इसकी भनक उसकी पत्नी रेखा को लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी मामले को लेकर दोनों की बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Husband threw his wife from roof and then buried her in field in Mathura
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बहू की हत्या की जानकारी होते ही ससुर के उड़े होश
शुक्रवार की तड़के हत्यारोपी विजय रोजाना की तरह सोकर उठा। इसके बाद पशुओं को चारा देने लगा। उसे देखकर ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा था कि रात को वह अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना चुका है। आरोपी के पिता प्रकाश को जब घर में पुत्रवधू रेखा दिखाई नहीं दी तो विजय से पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। बार-बार पूछने पर भी विजय चुप्पी साधे रहा। जब पिता ने सख्ती दिखाई, तो आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहू की हत्या की जानकारी मिलते ही प्रकाश के होश उड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed