उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। यहां प्रशासनिक व्यवस्थाएं बदतर रहीं। अव्यवस्था का नमूना मंदिर में साफ देखा जा सकता था। अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की जिंदगी भीड़ के दबाव और अव्यवस्था के चलते दांव पर लगी रही। रविवार को भी वही हाल, वही अव्यवस्था नजर आई।
मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण दोपहर पलवल निवासी अंजना की बेटी रूबी (18) की हालत बिगड़ गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भी हादसा हो चुका है। इसके बाद भी यहां व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
2 of 5
भीड़ में फंसी युवती
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि, दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर में भोग आने के दौरान गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। इस दौरान भीड़ का पीछे से दबाव बढ़ता रहा। भीड़ में फंसकर युवती की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने युवती को मंदिर परिसर में बने मेडिकल कैंप में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में युवती को प्राथमिक उपचार मिल सका।
3 of 5
भीड़ से बच्चे को निकालते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इधर मंदिर के चौक से भीड़ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड के अंगुली में चोट लग गई। रविवार को छुट्टी होने के कारण वृंदावन में भारी भीड़ हुई। इसका असर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी देखा गया।
4 of 5
दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ होने लगी। पहले दर्शन करने की होड़ में सुबह से ही मंदिर के अंदर और बाहर गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। यह भीड़ दोपहर तक और बढ़ती गई। इससे हालात कई बार बेकाबू होते दिखाई दिए। यही हालात शाम को दर्शन खुलने के समय हुए।
5 of 5
सुबह से बढ़ गया भीड़ का दबाव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भीड़ को कंट्रोल करने की सारी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी बेबस नजर आएं। कई लोग भीड़ में दबकर खुद को बचाने के लिए गुहार लगाते नजर आए।