महोबा जिले में मोहल्ला समद नगर में 17 जुलाई 2023 सोमवार की रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।
UP: ‘मौत से पहले खुद को मिटाने का खेल’, दरिंदे पति ने दो बार की थी खुदकुशी की कोशिश, ऐसे खत्म हुआ खौफनाक सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:17 AM IST
सार
Mahoba Triple Murder Case: जनपद के तीन साल पुराने नृशंस तिहरे हत्याकांड में दोषी देवेंद्र विश्वकर्मा ने खुदकुशी की दो बार कोशिश की थी। एक बार वारदात के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन के पास और दूसरी बार जेल में बंद रहने के दौरान। अदालत ने मामले की गंभीरता को दुर्लभ से दुर्लभतम मानते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह जिले में 15 साल बाद किसी जघन्य अपराध में फांसी की सजा का चौथा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन