लखीमपुर खीरी जिले में मजदूरी कर एक-एक रुपये जोड़कर जमीन खरीदी और उस पर अपना आशियाना खड़ा किया। वर्षों की मेहनत से बनाए घर को अब ग्रामीण अपने हाथों से तोड़ने को मजबूर हैं। वजह है शारदा नदी की कटान, जो लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। गोला तहसील क्षेत्र के बिजुआ ब्लॉक के रूरा सुल्तानपुर गांव में नदी तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों के आसपास जमीन कट चुकी है और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। घर इसलिए तोड़ रहे हैं, जिससे ईंट व अन्य सामान को सुरक्षित बचाया जा सके।
लखीमपुर खीरी: एक-एक रुपये जोड़कर बनाए घर, अब अपने हाथों से तोड़ रहे ग्रामीण, पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:35 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी की तेज कटान के कारण रूरा सुल्तानपुर गांव के ग्रामीण अपने घर तोड़ने को मजबूर हैं। नदी किनारे करीब 60-70 घर खतरे में हैं। ग्रामीण ईंट व अन्य सामान बचाने के लिए खुद ही घर गिरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन