{"_id":"63231e15dfd7e00b206221b6","slug":"nighasan-family-wanted-to-make-daughters-teachers-mother-fell-after-seeing-dead-bodies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: बेटियों को शिक्षक बनाना चाहते थे परिजन, शव देख पछाड़ खाकर गिरी मां; पढ़ें उस 'काली रात' की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड: बेटियों को शिक्षक बनाना चाहते थे परिजन, शव देख पछाड़ खाकर गिरी मां; पढ़ें उस 'काली रात' की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
lakhimpur kheri case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निघासन निवासी दोनों बहनों की निर्दयता से हत्या कर दी गई। उनकी मां दोनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर शिक्षक बनाना चाहती थी। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी हाईस्कूल तो छोटी बेटी आठवीं में पढ़ती थी।
2 of 7
निघासन में मिले दो बहनों के शव
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिलखते हुए मां ने बताया कि एक बाइक पर तीन सवार आए। दोनों बहनों को खींचा। बेटियों को उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए मां भिड़ी तो उसे धक्का दे दिया और भेड़ियों की तरह बाइक पर टांग ले गए।
3 of 7
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम संजय सिंह निघासन पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
घटना के करीब पौन घंटे बाद खेत में फंदे से लटकते हुए बेटियों के शव देख मां-बाप पछाड़ खाकर जमीन पर गिर गए। मृतका की मां ने बताया कि पास के गांव के तीनों आरोपी पड़ोस के एक घर में अक्सर आते-जाते थे और घर के आसपास चक्कर काटते थे। उसे उम्मीद न थी कि ऐसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
lakhimpur kheri case
- फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति के परिवार का घर गांव के उत्तरी छोर पर घर है, जहां से गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार की शाम को बेटियों का पिता धान काटने गया था। घर पर उसकी बीमार पत्नी और दो नाबालिग बेटियां थीं।
विज्ञापन
5 of 7
lakhimpur kheri case
- फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब उनकी बड़ी बेटी (17) व छोटी बेटी (15) घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थीं कि तभी सफेद बाइक पर सवार तीन युवक दोनों बेटियों को दबोचकर बाइक पर बैठा ले गए। बिटिया को बचाने की कोशिश में उसे भी चोटें आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।