फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर कांड: आरोपियों के गांव से लड़कियां परेशान, दबी जुबान कही ऐसी बात, घटना के मास्टरमाइंड को लेकर ये चर्चा

Sat, 17 Sep 2022 11:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Sep 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri case girls of victim s village are upset with boys of accused s village In Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के निघासन में मृतक दो बहनों की मां ने जहां गांव के ही पड़ोसी छोटू को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए उसकी मामले में संलिप्तता बताई है तो वहीं छोटू को लेकर गांव में दो फाड़ हैं। मृतका के पड़ोस वाले लोग छोटू को तो आरोपी, लेकिन छोटू के पड़ोसी मृतका के परिवार को दोषी बता रहे हैं। वहीं पीड़िता के गांव की लड़कियों ने दबी जुबान में बताया कि आरोपियों के गांव के शोहदे व अन्य ने स्कूल जाने वाली लड़कियों का जीना मुहाल कर रखा है।

lakhimpur kheri case girls of victim s village are upset with boys of accused s village In Lakhimpur Kheri
आरोपी सुहेल और पुलिस के कंधों पर जुनैद - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती दौर में तो गांव के लोग कुछ भी बताने से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में बताया कि छोटू का पीड़िता के घर के सामने खेत है, जो उसको ससुराल की तरफ से मिला है। इसी नाते वह अक्सर खेत में आता-जाता था, जहां उसने मक्का की फसल उगाई थी, लेकिन उसको घटना में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

lakhimpur kheri case girls of victim s village are upset with boys of accused s village In Lakhimpur Kheri
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला

छोटू की मां ने बताया कि उसके चार बेटे हैं, जिसमें तीन बाहर मजदूरी करते हैं। उसके पास छोटू और उसकी दिव्यांग पत्नी रहती थी। बताया कि आरोपियों के गांव के शोहदों से पीड़ित परिवार डरता है, इसलिए छोटू को फंसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lakhimpur kheri case girls of victim s village are upset with boys of accused s village In Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उधर, दबी जबान में गांव की लड़कियों ने बताया कि वह जिला पंचायत इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। जब वह स्कूल जाती हैं तो आरोपियों के गांव से निघासन के लिए निकलते हुए वहां के लोग अभद्रता करते हैं, लेकिन डर के मारे वह कुछ नहीं बोलती हैं। हालांकि, बच्चियों ने पांचों आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
lakhimpur kheri case girls of victim s village are upset with boys of accused s village In Lakhimpur Kheri
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

उधर, एक गांव से गिरफ्तार पांचों आरोपियों जुनैद, सुहेल, हफीजुर्रहमान उर्फ मंझिलका, करीमुद्दीन और आरिफ के परिजनों का कहना है कि यह सभी युवक बाहर मजदूरी करने जाते थे। दो सितंबर को बिसवां मेले के लिए हैदराबाद से आए थे। उन पर कभी चारित्रिक दोष नहीं लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed