लखीमपुर में आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण से नाराज राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों ने शनिवार को हल्लाबोल प्रदर्शन शुरू कर दिया। सौ से अधिक किसानों ने शनिवार सुबह पहले राजापुर ओवरब्रिज के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए राजापुर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस बीच बारिश शुरू हो गई। प्रदर्शनकारी किसान काफी देर तक बारिश में ही बैठे रहे। बाद में डीएम कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर के बरामद में जाकर बैठ गए।
भूमि अधिग्रहण का विरोध: लखीमपुर में किसानों का प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- जमीन नहीं देंगे... मर जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन