फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaushambi : चाकू से गोदकर किसान की हत्या, देवस्थान के पास मिला रक्तरंजित शव

Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

देवरी गांव निवासी रामसूरत यादव (55) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार रात वह अपने बेटे धर्मेंद्र और अंकित के साथ खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि रात दस बजे उसने पिता रामसूरत को घर भेज दिया था।

विज्ञापन
Farmer murdered by stabbing, bloody body found near Devasthan
किसान की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इलाके के देवरी गांव में एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह बस्ती से बाहर देवस्थान के पास उसका रक्तरंजित शव मिला। मृतक के गले,सीने और सिर पर चोट के निशान थे। हत्या का कारण ननिहाल में मिली प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।












देवरी गांव निवासी रामसूरत यादव (55) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार रात वह अपने बेटे धर्मेंद्र और अंकित के साथ खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि रात दस बजे उसने पिता रामसूरत को घर भेज दिया था। करीब दो बजे जब वह लोग लौटे तो  पिता घर पर नहीं पाया। इस पर कयास लगाया गया कि शायद रामसूरत गांव में ही अपने दूसरे घर में सोने चला गया हो।

Farmer murdered by stabbing, bloody body found near Devasthan
किसान की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच सुबह बस्ती से बाहर भैरमबाबा डेरा के पास खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। मृतक के सीने, गले और सिर पर चाकू से चोट के निशान मिले। सूचना के बाद सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह पश्चिमशरीरा और महेवाघाट कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए।

मृतक के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंझनपुर कोतवाली के भेलखा गांव में रामसूरत को ननिहाल में एक बीघे जमीन मिली थी। इसे लेकर उसका अपने मामा से विवाद चल रहा है। मामला एडीएम न्यायिक की अदालत में चल रहा है। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed