{"_id":"5c13a8a6bdec22571156102b","slug":"yogi-adityanath-reached-cabinet-minister-brajesh-pathak-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बृजेश पाठक के घर, वापस जाने के बाद सबसे ज्यादा 'चर्चा में रही ये बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बृजेश पाठक के घर, वापस जाने के बाद सबसे ज्यादा 'चर्चा में रही ये बात'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार जब यूपी के हरदोई जिले पहुंचे तो उन्होंने अपने तीस मिनट के प्रवास के दौरान विधायकों और पार्टी के बूथ अध्यक्षों से मुलाकात को सिर्फ हालचाल पूछने तक ही सीमित रखा। गंभीर दिख रहे मुख्यमंत्री योगी हेलीपैड पर उतरे और विधायक आशीष सिंह आशू को देखा तो उनसे बस इतना कहा- आओ चलें...और अपनी गाड़ी में उनको बैठाकर कबीना मंत्री बृजेश पाठक के घर पहुंच गए।
2 of 5
सीएम योगी, बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
कबीना मंत्री बृजेश पाठक के घर पर भी योगी उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में सभी से मिले और ग्रुप फोटो खिंचवाई। योगी 1.28 मिनट पर काजीपुर के पास इटिया देवी स्थान पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे। मुख्यमंत्री योगी कबीना मंत्री के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां कमला पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और विधायक आशीष सिंह आशू से मुलाकात की। यहां से कबीना मंत्री के घर तक करीब ढाई किमी के रास्ते में उन्होंने मल्लावां कस्बे की जानकारी विधायक आशू से ली। मल्लावां पहले सदर तहसील थी, सुनकर उन्होंने आशू की तरफ आश्चर्यभरी निगाहों से भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
इस दौरान आशू ने मल्लावां को तहसील बनाने का प्रस्ताव रखा तो योगी शालीनता से कहा, जब वक्त आएगा तो इसको देख लिया जाएगा। कबीना मंत्री के घर के अंदर बनाए गए वीआईपी रूम में पहले विधायकों से फिर पाठक के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के हरदोई पहुंचने से लेकर वापस जाने तक उनकी चुप्पी चर्चा में रही।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने राजेश पाठक, मंत्री बृजेश पाठक, दिनेश पाठक सहित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अवधेश कटियार, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, बालामऊ विधायक रामपाल भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।