हरदोई के शाहाबाद में जनसभा के दौरान भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इन पांच जुबानी बमों के जरिए योगी ने अखिलेश को सवालों के कटघरे पर खड़ा किया।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शाहाबाद की बड़ी फील्ड में जनसभा को संबोधित की। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश का काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
कांग्रेस से गठबंधन कर सपा ने खुद को लड़ाई से बाहर मान लिया है। दरअसल अखिलेश हार का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ना चाहते हैं। चुनाव बाद कहेंगे राहुल के कारण चुनाव हार गए।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
सपा के विकास को याद करो। केवल धर्म विशेष की कन्याओं को ही कन्याविद्या धन दिया। अखिलेश सरकार सड़क, बिजली, पानी, अस्पतलों में डॉक्टर-दवा, स्कूलों में शिक्षक नहीं दे पाई। सपा ने विकास का सारा पैसा सैफई में लगा दिया और जो बचा उसे कब्रिस्तानों की बाउंड्री में लगा दिया। उनका ध्यान कब्रिस्तानों पर है भाजपा विकास व रोजगार पर जोर देती है।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रजनी तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने पिछले 14 साल मेें सूबे को तबाह कर दिया है। अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है। अगर काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते।