यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ किसी दुष्प्रचार पर पलटवार के लिए कांग्रेस-सपा ने अपने-अपने आईटी सेल को सक्रिय किया है।
विरोधी दुष्प्रचार या कोई फर्जी अफवाह के सहारे चुनाव को करेंगे पभावित
विरोधी दुष्प्रचार या कोई फर्जी अफवाह के सहारे चुनाव को करेंगे पभावित
दोनों संगठनों का मानना है कि साइबर वर्ल्ड में भी यूपी की सियासी लड़ाई छिड़ चुकी है। इसमें बीजेपी और बीएसपी सबसे ज्यादा आक्रामक हैं। ये दोनों दल सोशल मीडिया प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों पार्टियां अपने प्रचार के साथ दूसरी पार्टियों का दुष्प्रचार भी कर रहे हैं। इनकी कोशिश है अपनी इमेज बनाने और साथ ही दूसरों की खराब करने की। बीजेपी को सपा की अंदरूनी लड़ाई में बहुत दिलचस्पी है।
मैसेजों पर निगाह रखते हुए पलटवार जारी
मैसेजों पर निगाह रखते हुए पलटवार जारी
पार्टियों के सोशल मीडिया सेल ने भी प्रत्याशियों के प्रचार के साथ-साथ ऐसे मैसेजों पर निगाह रखते हुए पलटवार किया। अब मतदान के लिए सिर्फ एक दिन का समय बचा है, ऐसे में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
10 साल पुराना वीडियो किया है वायरल
10 साल पुराना वीडियो किया है वायरल
कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए सोशल मीडिया पर एक पार्टी की नेता का 10 साल पुराना वीडियो वायरल किया गया है।
हाल ही में 'अखिलेश रिटर्न्स', यानी 'अखिलेश 2' शीर्षक से यूट्यूब पर एक वीडियो ट्रेलर जारी किया गया। यह ट्रेलर इस वक्त ट्रेंड कर रहा है, और पूरी तरह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'डॉन 2' पर आधारित है... ट्रेलर में सीएम साहब 11 मार्च को अपनी ज़ोरदार वापसी का ऐलान करते नज़र आ रहे हैं, जो दरअसल मतगणना का दिन है...
मैसेज या वीडियो वायरल होने पर कानूनी कार्रवाई
मैसेज या वीडियो वायरल होने पर कानूनी कार्रवाई
गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ ऐसे किसी भी दुष्प्रचार को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेल को सतर्क कर दिया गया है। ऐसे किसी भी मैसेज या वीडियो वायरल होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।