फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन से लिपटकर फूट-फूटकर रोई महिला, इसके बाद जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा

Sun, 10 Jun 2018 07:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
woman broke  bride's mangalsutra
डेमाे पिक
शादी में विदाई की रस्म के दौरान दुल्हन फूट-फूटकर रो रही थी जैसा की अमूमन हर शादी में आपको देखने को मिल जाएगा। लेकिन यूपी में हमीरपुर की राठ कोतवाली में विदाई की रस्म के दौरान नई नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ उसके बाद सभी हैरान रह गए।
woman broke  bride's mangalsutra
डेमाे पिक
कस्बे के जलालपुर रोड स्थित मारकंडेश्वर धर्मशाला में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन था। शनिवार सुबह दुल्हनों की विदाई हो रही थी। जिला जालौन के आटा थाना के बारा गांव निवासी वधू रश्मि की विदाई का समय परिजन लिपटकर रोने लगे। इसी दौरान एक महिला चोर भीड़ में घुस आई और रश्मि से लिपटी और फूट-फूटकर रोने का दिखावा करने लगी।


 
woman broke  bride's mangalsutra
डेमाे पिक
इसके बाद उसने रश्मि के गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़कर रख लिया। जब वधू की भतीजी ने मंगलसूत्र गायब देखा तो चिल्ला पड़ी। यह देखकर शादी में मौजूद रिश्तेदारों ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। महिलाओं ने जब उसकी तलाशी ली तो मंगलसूत्र मिल गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman broke  bride's mangalsutra
डेमाे पिक
परिजनों ने महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को अपना नाम प्रभा राजपूत पत्नी मंगल राजपूत निवासी ग्राम चंडौत थाना जरिया बताया है। पुलिस ने वधू के चाचा जगदीश प्रजापति की तहरीर पर आरोपी महिला खिलफ मामला दर्ज किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed