फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अखिलेश ने कहा- लखनऊ में मिलते हो, कन्नौज जाएं तो वहां भी आ जाते हो, क्या तुम ही मिलते रहोगे

Sun, 10 Jun 2018 07:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
national president of samajwadi party akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव
इटावाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात न होने पर मायूस हुए कार्यकर्ताओं के चेहरे शाम होते ही खिल गए। अखिलेश यादव शुक्रवार की देर शाम को सैफई पहुंचे थे और शनिवार सुबह मथुरा चले गए थे। इससे उनसे मिलने कार्यकर्ताओं को मायूस होकर लौट जाना पड़ा था लेकिन शनिवार की शाम को वह दोबारा सैफई पहुंच गए और काफी देर तक अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम यहां एक-दो दिन रुकेंगे।

 


 

 

national president of samajwadi party akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को देर शाम करीब 8 बजे सैफई आए और रात भर रुकने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए मथुरा निकल गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनके आने की जानकारी हुई तो तमाम लोग उनके आवास पर पहुंचे लेकिन पता चला कि वह निकल गए हैं जिससे उन्हें निराशा हाथ लगी। इस दौरान पार्टी के चंद लोग ही उनसे मिल पाए थे।

 

national president of samajwadi party akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव

इसके बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे वह फिर सैफई पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपने आवास पर मुलाकात की। यादव ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने को कहा। बोले संभल कर काम करें। इसी दौरान कुछ पार्टी से जुड़े ऐसे लोगों को डांट भी लगाई, जो लगातार उनसे मिलते रहते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
national president of samajwadi party akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव
उन्होंने ऐसे लोगों से कहा कि और लोगों के काम भी करने दो, क्या तुम ही मिलते रहोगे। लखनऊ में मिल लेते हो, कन्नौज जाएं तो वहां भी आ जाते हो। पूर्व सीएम की डांट खाकर ऐसे लोग दाएं बाएं हो गए। पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार लखनऊ में आवास बदलने के बाद नए आवास में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए यादव सैफई में एक दो दिन और रुक सकते हैं। 11 जून को लखनऊ में रोजा इफ्तार में शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed