फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिल-दिमाग के मरीजों की तादाद, ऐसे करें बचाव

Sun, 07 Jan 2018 11:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
winter season in india is not good for patent
कड़ाके की ठंड
कड़ाके की ठंड द‌िल द‌िमाग के मरीजाें के ल‌िये अाफत बन कर अाई है। एेसे में अस्पताल में द‌िल अाैर द‌िमाग के मरीजाें की लाइन लगी हुई है। तापमान गिरते ही बड़ी संख्या में आने लगे चिलब्लेंस के मरीज, उंगलियों में आ रही सूजन स्कैबीज, सोरायसिस के मरीज भी बढ़े हैं।


 

winter season in india is not good for patent
डेमो पिक

पारा गिरते ही हैलट अस्पताल की ओपीडी में चिलब्लेंस के मरीज बड़ी संख्या में आने लगे हैं। स्कैबीज और सोरायसिस के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। हैलट के चर्म रोग विभाग में शनिवार को बहुत भीड़ रही। हैलट के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील चंद्रा और डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद हाथ -पैरों की उंगलियों में सूजन की शिकायत लेकर सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं।

winter season in india is not good for patent
डेमो पिक

ठंडे पानी में ज्यादा देर तक काम करने से चिलब्लेंस बीमारी हो जाती है। इसमें हाथों-पैरों की उंगलियों में सूजन, जलन और दर्द होता है। अगर सही से इलाज न किया जाए तो घाव बन जाते हैं। इसके अलावा ठंड में स्नान न करने या गंदे कपड़े पहनने से लोग स्कैबीज का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, गंदे कपड़ों में जीवाणु पनपते हैं, जो इस बीमारी की वजह बनते हैं। स्कैबीज के मरीजों को खुजली होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
winter season in india is not good for patent
डेमो पिक
यह संक्रामक रोग है। मरीज का तौलिया, कपड़े, बिस्तर अलग कर देने चाहिए। सोरायसिस के मरीजों की भी संख्या बढ़ गई है। इसमें शरीर में लाल चकत्ते पड़ते हैं। इसमें डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज करना चाहिए।

 
विज्ञापन
winter season in india is not good for patent
डेमो पिक
हाथों-पैरों में वैसलीन या गरी का तेल लगाएं। ज्यादा देर तक पानी में काम न करें। बर्तन, कपड़े धोने में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। स्नान के बाद शरीर को अच्छी तरह पोछें। धुले कपड़े पहनें। गरम पानी से नियमित स्नान करें। दस्ताने-मोजे जरूर पहनें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed