फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम में अचानक बदलेगा हवाओं का रुख, आज बारिश के संकेत, बरसात के बाद 3 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

Wed, 29 Jan 2020 04:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 29 Jan 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
Wind will change suddenly in the weather
बारिश से बढ़ेगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के कानपुर सहित आसपास के जिलों में 24 घंटे के अंतराल में हवाओें का रुख बदल गया। कई दिनों से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रहीं हवाएं अब दक्षिण पूर्वी छोर से आने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।


 
Wind will change suddenly in the weather
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इस सप्ताह अलग-अलग हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे। बारिश के तत्काल बाद तीन दिनों तक घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है। इस बीच सामान्य से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में ठंड का असर भी बढ़ेगा।

 
Wind will change suddenly in the weather
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई। पारा 24.2 से कम होकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे पारा 7.6 से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wind will change suddenly in the weather
कुछ ऐसा है कानपुर में ठंड का आलम - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि पहले 29 जनवरी को ही बारिश की उम्मीद थी, अब इसमें 30 जनवरी भी जुड़ गई है। दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से यूपी के मध्य क्षेत्र में हवा के कम दबाव का असर बढ़ रहा है। इसी से बारिश की संभावना बढ़ी है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। 

 
विज्ञापन
Wind will change suddenly in the weather
कानपुर में ठंड
कोहरे से होगा फरवरी का आगाज
फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है। सीएसए में स्थापित मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले महीने की शुरुआत में तीन दिनों तक अधिक कोहरा पड़ सकता है। उसके बाद मौसम खुलने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed