{"_id":"601e6ca88ebc3e74a42af73e","slug":"wife-murdered-husband-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति से छिपकर प्रेमी संग की कोर्ट मैरिज, विरोध करने पर 55 वर्षीय पहले पति को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति से छिपकर प्रेमी संग की कोर्ट मैरिज, विरोध करने पर 55 वर्षीय पहले पति को दी दर्दनाक मौत
Sun, 07 Feb 2021 09:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझियारा में 31 जनवरी की रात मजदूर की हत्या किए जाने का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का दावा है मजदूर की पत्नी ने अपने दूसरे पति व उसके सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल रही महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया मुगदर भी बरामद कर लिया है।
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बीती 31 जनवरी की रात रामपुर मझियारा निवासी राम औतार (55) का शव उसके ही घर के अंदर पड़ा मिला था। धारदार, वजनदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। राम औतार की पत्नी चमेली की तहरीर पर गांव निवासी सोनेलाल, मन्नू, मन्नू के पुत्र धीरज के अलावा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर निवासी ऋषिपाल यादव और चक्रपाल यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की, तो चमेली को लेकर अलग-अलग जानकारियां मिलीं। चमेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो सारी घटना खुल गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि चमेली ने ऋषिपाल यादव से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ऋषिपाल ने पुश्तैनी भूमि का कुछ हिस्सा बेचने के बाद रुपये चमेली को दे दिए थे। चमेली बची हुई भूमि को बेचने का भी दबाव ऋषिपाल पर बना रही थी। ऋषिपाल के इनकार करने पर चमेली वापस राम औतार के पास आकर रहने लगी। चमेली का इस दौरान भी ऋषिपाल से भी मिलना जुलना जारी रहा। पुलिस का दावा है कि राम औतार चमेली को ऋषिपाल के पास जाने से रोक रहा था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसी को लेकर घटना से एक सप्ताह पहले ऋषिपाल और रामौतार के बीच विवाद भी हुआ था। 31 जनवरी की रात चमेली ने अपने पति राम औतार की हत्या दूसरे पति ऋषिपाल के साथ मिलकर गांव निवासी विजय पाल और राम सेवक के सहयोग से कर दी थी। गांव निवासी सोनेलाल, मन्नू, धीरज और ऋषिपाल का भाई चक्रपाल इस संबंध को लेकर आपत्ति जताते थे इसलिए चमेली ने इन लोगों को तहरीर में नामजद कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया मुगदर भी बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।