फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला पर चढ़ा 'इश्क का भूत', पति को सुलाया मौत की नींद, 7 महीने बाद कमरे की खुदाई से हुआ खुलासा

Mon, 09 Jul 2018 07:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
wife murdered her husband with help of lover
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में शादीशुदा महिला ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बने पति की प्रेमी साथ मिलकर हत्याकर शव को घर में दफन कर दिया। वह दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग भाग निकली। सात महीने बाद इसका रहस्य तब खुला जब पुलिस ने कमरे की खुदाई करवाई। शव की शिनाख्त मृतक की मां व भाई ने की। फरार पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


 
wife murdered her husband with help of lover
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी थाना क्षेत्र लोहदा गांव के चुनकी देवी के घर से उसके पुत्र शिवलोचन विश्वकर्मा (38) का शव कंकाल के रूप में जमीन से निकाला गया तो वहां हड़कंप मच गया। पहले तो कोई कंकाल की शिनाख्त नहीं कर सका लेकिन उसकी मां व भाई मूलचंद्र ने हाथ व कपड़े से उसकी शिनाख्त की। अपने ही घर के कमरे में शव दफन और पत्नी-बच्चों के लापता होने पर ग्रामीण व पुलिस अचंभित हो रहे थे। मौके पर एसपी मनोज कुमार झा, सीओ शिवलोचन और थानाध्यक्ष अरुण पाठक मय फोर्स पहुंचे। पंचनामा के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।

 
wife murdered her husband with help of lover
फाइल फोटो
मृतक की मां व भाई ने उसकी पत्नी व गांव के ही प्रेमी पर हत्या कर शव गाड़ने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गांव के प्रेमी टुल्लू उर्फ रज्जन राजपूत की खोजबीन की तो पता चला कि वह कई माह से गांव से बाहर गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। मृतक शिवलोचन की पत्नी माया का गांव के टुल्लू नामक व्यक्ति से प्रेम चलता था। जिसे लेकर कई बार दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई थी। माया व टुल्लू ने ही मिलकर उसका गला दबाकर हत्या की और फिर जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों बच्चों मांसू व हिमांशू को लेकर फरार हो गए हैं। मृतक के गले में रस्सी बंधी मिली है। इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife murdered her husband with help of lover
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां ने बताया कि शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र स्व. चुन्ना लगभग दस साल पूर्व छत्तीसगढ़ के ग्राम देवरी पंधी विलासपुर से मायादेवी से शादी कर उसे लाया था। दोनों के दो बच्चे भी थे। शिवलोचन प्राइवेट वाहन चालक था। जिससे वह कभी कभार ही घर आता था उसकी पत्नी माया अक्सर सास से लड़ती थी जिसके चलते सास गांव के बाहर ढाबा में रहने लगी थी। आठ माह पूर्व अचानक शिवलोचन गायब हो गया। जब शिवलोचन के बारे में पत्नी से पूछते तो कहती की बाहर कमाने गये है करीब चार दिन बाद पत्नी माया मायका ग्राम देवरी पंधी विलासपुर छत्तीसगढ़ जाने की बात कहकर सास को घर की चाभी दे कर चली गई थी।
विज्ञापन
wife murdered her husband with help of lover
मृतक के परिजनों से बातचीत करते एसपी मनोज कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
दस दिन पूर्व मृतक की मां घर आकर कमरे की सफाई कर रही थी तभी जमीन के कुछ हिस्से मे दरार  दिखाई दी। जिसकी जानकारी उसने अपने लड़के मूलचंद्र व पड़ोसी तथा गांव के चौकीदार को दी जब उक्त सभी दरार वाली जगह का मुआयना किया तो जगह की मिट्टी मुलायम मिली किसी अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद राजापुर तहसीलदार, सीओ व थानाध्यक्ष पहाड़ी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। लगभग चार फुट नीचे पूरा कंकाल मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed