फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अश्लीलता का वायरल वीडियो प्रकरण ', चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदौरिया पर गिरी गाज

Mon, 09 Jul 2018 07:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
Chowki Incharge Suspended in Unnao viral video Case
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के  उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में दवा लेने जा रही महिला को जंगल में घसीटकर दरिंदगी करते लड़कों की वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने की गाज चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदौरिया पर गिरी है। भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है।


 
Chowki Incharge Suspended in Unnao viral video Case
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन - फोटो : अमर उजाला
एसपी हरीश कुमार ने बताया कि विभागीय जांच में चौकी इंचार्ज के एक आरोपी को संरक्षण देने की बात सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अन्य पुलिस वालों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।

 
Chowki Incharge Suspended in Unnao viral video Case
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की घटना वीडियो के जरिए सार्वजनिक होने के बाद भी पुलिस ने न महिला की सुध ली थी और ना ही आरोपियों की धर-पकड़ की कोई कोशिश की। सवाल उठने पर एक को गिरफ्तार कर वीडियो के जरिए चोर की शिनाख्त का दावा करते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास और किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chowki Incharge Suspended in Unnao viral video Case
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन - फोटो : अमर उजाला
वीडियो क्लिप और पुलिस की भूमिका मीडिया की सुर्खियां बनीं तो आनन-फानन पुलिस ने क्लिप से चेहरों की पहचान करते हुए खुद ही गैंगरेप का केस दर्ज किया और नामजदों की आनन-फानन गिरफ्तारी शुरू की थी। नामजदों में शामिल एक नाबालिग के चोरी के आरोप में पहले से लखनऊ बाल सुधारगृह में होने की जानकारी देने के साथ राहुल, विमल, रितिक, पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed