फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए आग का तांडव, आखों के सामने बर्बादी का मंजर देखते रह गए अन्नदाता

Tue, 23 Apr 2019 08:11 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
wheat crop burnt into ashes in sachendi kanpur
करीब एक हजार बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई - फोटो : मोहन मिश्रा
कानपुर में सचेंडी क्षेत्र के उदयपुर और सपई गांव की तकरीबन एक हजार बीघा फसल सोमवार को आग से जलकर राख हो गई। देर से पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल की टीम पर हमला कर दिया। पहले पथराव किया फिर एफएसओ (फायर सर्विस ऑफिसर) सहित आधा दर्जन दमकलकर्मियों को पीटा। घायल दो दमकलकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
wheat crop burnt into ashes in sachendi kanpur
करीब एक हजार बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। आग की शुरुआत उदयपुर गांव केखेतों से हुई थी। तेज हवाओं के कारण तेजी से आग एक के बाद एक खेतों को चपेट में लेती गई। सपई गांव के खेतों तक आग पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक लगभग तीन किलोमीटर के दायरे के खेतों की फसल जली है।


 
wheat crop burnt into ashes in sachendi kanpur
करीब एक हजार बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद के बंबा के पास खेत हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनका बटाईदार कटानू साहू फसल कट रहा था, तभी खेतों से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसकी चिंगारी खेत में गिर गई। कुछ ही देर बाद खेत से लपटें उठने लगीं। कटानू के शोर मचाने पर एक-एक कर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए पर, वह कुछ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
wheat crop burnt into ashes in sachendi kanpur
करीब एक हजार बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस व दमकल को सूचना दी। इसके डेढ़ घंटे बाद दोपहर दो बजे दमकल की केवल एक गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने लाटूश रोड फायर स्टेशन एफएसओ सुरेंद्र चौबे, चालक राजेश सेंगर और सिद्घनाथ दीक्षित सहित अन्य सभी को पीटा। गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की। फिर सचेंडी पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
wheat crop burnt into ashes in sachendi kanpur
करीब एक हजार बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा और घायल राजेश और सिद्धनाथ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed