{"_id":"5fdf9aac53901044a70fdb6d","slug":"wether-in-kanpur-cold-in-kanpur-deaths-from-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पारा @ 4.5, ठंड के कहर से ठिठुर रहा शहर, आफत में जान, हार्ट अटैक से तीन और मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पारा @ 4.5, ठंड के कहर से ठिठुर रहा शहर, आफत में जान, हार्ट अटैक से तीन और मौतें
Mon, 21 Dec 2020 05:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में इस सीजन में पहली बार रविवार को पारा लुढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार की तुलना में यह एक डिग्री कम रहा। अचानक पारा लुढ़कने से दिल और दिमाग की नसें सिकुड़ने लगी हैं। रविवार को कार्डियोलॉजी पहुंचने से पहले हार्ट अटैक के तीन मरीजों की मौत हो गई।
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में हार्ट अटैक के 22 और मरीज भर्ती हुए। जबकि छह मरीजों को गंभीर हालत में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कराया गया। ब्रेन अटैक से 15 मरीज हैलट लाए गए। इनमें से तीन मरीजों के दिमाग की नसें फट गईं।
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवाओं के चलते अधिकतम तापमान भी एक डिग्री की कमी से साथ 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले सप्ताह में और सर्दी बढ़ने की संभावना है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में मरीज सांस फूलने तथा सीने में तेज दर्द के लक्षण लेकर आए। नवाबगंज, काकादेव और फजलगंज से एक-एक मरीज ब्रॉट डेड आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने तबीयत बिगड़ने पर समय से अस्पताल आने की सलाह दी है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद करीब 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। हैलट के न्यूरो साइंसेज विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि औसतन 15 ब्रेन अटैक के रोगी आ रहे हैं। इनमें दो तरह के रोगी हैं। एक थम्बोसिस (इसमें दिमाग की नसों में खून का थक्का जम जाता है) और दूसरे हेमरेजिक (इसमें दिमाग की नसें फट जाती हैं)।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों की सलाह
- ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
- गुनगुना पानी पीयें, ठंडी चीजें न खाएं।
- रात को सादा और सुपाच्य भोजन लें।
- बीपी और हार्ट रोगी धूप निकलने पर बाहर निकलें।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर न आएं।
- डायबिटीज के रोगी ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
- इकट्ठा खाने के बजाय दो-दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाएं।
- ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
- गुनगुना पानी पीयें, ठंडी चीजें न खाएं।
- रात को सादा और सुपाच्य भोजन लें।
- बीपी और हार्ट रोगी धूप निकलने पर बाहर निकलें।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर न आएं।
- डायबिटीज के रोगी ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
- इकट्ठा खाने के बजाय दो-दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाएं।