फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में पारा @ 4.5, ठंड के कहर से ठिठुर रहा शहर, आफत में जान, हार्ट अटैक से तीन और मौतें

Mon, 21 Dec 2020 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Dec 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
wether in kanpur, cold in Kanpur, deaths from heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में इस सीजन में पहली बार रविवार को पारा लुढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार की तुलना में यह एक डिग्री कम रहा। अचानक पारा लुढ़कने से दिल और दिमाग की नसें सिकुड़ने लगी हैं। रविवार को कार्डियोलॉजी पहुंचने से पहले हार्ट अटैक के तीन मरीजों की मौत हो गई।
wether in kanpur, cold in Kanpur, deaths from heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्डियोलॉजी  इमरजेंसी में हार्ट अटैक के 22 और मरीज भर्ती हुए। जबकि छह मरीजों को गंभीर हालत में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कराया गया। ब्रेन अटैक से 15 मरीज हैलट लाए गए। इनमें से तीन मरीजों के दिमाग की नसें फट गईं।
wether in kanpur, cold in Kanpur, deaths from heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवाओं के चलते अधिकतम तापमान भी एक डिग्री की कमी से साथ 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले सप्ताह में और सर्दी बढ़ने की संभावना है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में मरीज सांस फूलने तथा सीने में तेज दर्द के लक्षण लेकर आए। नवाबगंज, काकादेव और फजलगंज से एक-एक मरीज ब्रॉट डेड आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
wether in kanpur, cold in Kanpur, deaths from heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने तबीयत बिगड़ने पर समय से अस्पताल आने की सलाह दी है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद करीब 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। हैलट के न्यूरो साइंसेज विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि औसतन 15 ब्रेन अटैक के रोगी आ रहे हैं। इनमें दो तरह के रोगी हैं। एक थम्बोसिस (इसमें दिमाग की नसों में खून का थक्का जम जाता है) और दूसरे हेमरेजिक (इसमें दिमाग की नसें फट जाती हैं)।

 
विज्ञापन
wether in kanpur, cold in Kanpur, deaths from heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों की सलाह
- ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
- गुनगुना पानी पीयें, ठंडी चीजें न खाएं।
- रात को सादा और सुपाच्य भोजन लें।
- बीपी और हार्ट रोगी धूप निकलने पर बाहर निकलें।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर न आएं।
- डायबिटीज के रोगी ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
- इकट्ठा खाने के बजाय दो-दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed