फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: गरम होने लगा दिन, सामान्य से बढ़ा पारा, रात में बरकरार रहेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 19 Feb 2020 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Weather report today, weather will change in Uttar Pradesh
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिशा से होकर चल रही पुरवैया से दिन-रात के मौसम में अंतर शुरू हो गया है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बुधवार को दिन गरम रहा। जिससे लोग फुल से हाफ गरम कपड़ों पर आ गए।
Weather report today, weather will change in Uttar Pradesh
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान पहली बार सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है।
न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई।
 
Weather report today, weather will change in Uttar Pradesh
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
जिससे पारा 10.8 की जगह 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पूरब से चलकर दक्षिण की तरफ से आने वाली हवाओं का असर यह है कि अरब सागर से आगे बढ़ रही हवा में नमी की मात्रा में इजाफा हुआ है। हवा की अधिकतम नमी 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77 प्रतिशत रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather report today, weather will change in Uttar Pradesh
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
जबकि इससे उलट रात में हवा में नमी की मात्रा चार प्रतिशत कम होकर 34 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धीरे-धीरे धूप का असर बढ़ेगा और मौसम में गरमी आएगी।
विज्ञापन
Weather report today, weather will change in Uttar Pradesh
यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
जबकि रात की ठंड अभी कुछ दिनों तक और चलेगी। 25 फरवरी के बाद से रात के तापमान में भी बदलाव दिखेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार देरी से बोई गई सरसाें और मटर की फसल का उत्पादन बेहतर होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed