फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकान में लगी आग, दो साल के मासूम समेत तीन झुलसे, नहीं पहुंची दमकल, मोहल्ले वालों ने दिखाई हिम्मत

Wed, 19 Feb 2020 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
caught Fire in house due to short circuit, three scorched in kanpur
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा-5 स्थित एक मकान में बुधवार दोपहर को मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें 60 वर्षीय दिव्यांग महिला, उनका बेटा और दो साल का पोता गंभीर रूप से झुलस गए। बहू ने छत से कूदकर किसी तरह जान बचाई। सूचना के काफी देर बाद भी दमकल नहीं पहुंची। मोहल्ले वालों ने मोटर चलाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
caught Fire in house due to short circuit, three scorched in kanpur
मौके पर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी नरेंद्र खरे गोविंदनगर में गद्दे की दुकान में काम करते हैं। घर में बेटा रवि, पत्नी कामिनी, बहू स्वाति और दो साल का पोता स्वरित थे। बड़ा पोता धैर्य घर के बाहर खेल रहा था। तभी दोपहर करीब एक बजे गैलरी में लगे मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
caught Fire in house due to short circuit, three scorched in kanpur
क्षेत्रियों ने की मदद - फोटो : अमर उजाला
आग से कमरे का दरवाजा भी जलने लगा। इससे सभी लोग कमरे में ही कैद होकर रह गए। स्वाति किसी तरह आग के बीच से निकलकर छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने मोटर चलाकर पानी डालना शुरू किया। करीब घंटे भर बाद आग थोड़ा हल्की हुई तो रवि, कामिनी और मासूम स्वरित को बाहर निकाला गया। तीनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में रवि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामिनी और स्वरित का हैलट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
caught Fire in house due to short circuit, three scorched in kanpur
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल नहीं पहुंची, मोहल्ले वालों ने दिखाई हिम्मत
नरेंद्र खरे के मकान में आग लगते ही मोहल्ले वालों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। लोगों का कहना है कि  काफी देर तक दमकल नहीं आई तो चीफ फायर अफसर एमपी सिंह के सीयूजी नंबर पर कॉल किया। उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो यूपी-112 नंबर डायल किया। पुलिस तो पहुंची लेकिन दमकल विभाग से कोई नहीं आया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने ही हिम्मत दिखाई और खुद ही आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
caught Fire in house due to short circuit, three scorched in kanpur
मची चीक-पुकार - फोटो : अमर उजाला
कोई पाइप लेकर दौड़ता नजर आया तो कोई बाल्टी लेकर। मोहल्ले के लोगों ने न केवल आग पर काबू पाया बल्कि लपटों में घिरी तीन जिंदगियों को भी बचा लिया। हालांकि तीनों की हालत गंभीर है। सूचना के एक घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची तो संकरी गली की वजह से मेन रोड पर ही खड़ी रही। दमकल कर्मी जब तक पाइप निकालक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक मोहल्ले के लोगों ने ही आग बुझा ली थी। लोगों ने दमकल कर्मियों को वापस जाने की नसीहत देकर नारेबाजी भी की
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed