फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब देना होगा पानी की बूंद-बूंद का हिसाब, लगेंगे वाटर मीटर

Thu, 28 Dec 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Water meters will take place in homes in unnao
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पानी की चोरी और बर्बादी रोकने के लिए नगर पालिका ने हर घर में वाटर मीटर लगाने की योजना बनाई है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अभी पानी का शुल्क सभी के लिए एक समान है। ऐसे में लोग बर्बादी करते हैं। मीटर लगने के बाद पानी की बर्बादी पर रोक लग जाएगी। लोग जरूरत के हिसाब से पानी का प्रयोग करेंगे। 




 
Water meters will take place in homes in unnao
डेमो पिक
अमृत योजना के तहत शहर में पानी सप्लाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में नगर पालिका लगभग 38 हजार घरों से वाटर टैक्स वसूल रही है। इन घरों से एक समान टैक्स लिया जाता है। भविष्य में इस व्यवस्था को बदल दिया जाएगा।


 
Water meters will take place in homes in unnao
डेमो पिक
नगर पालिका अब पानी के खर्च के अनुसार लोगों से टैक्स वसूलेगी। इसके लिए घरों में वाटर मीटर लगाए जाएंगे। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में 38 हजार मकानों में वाटर मीटर लगाने की योजना है। मीटर लगने के बाद लोग जिस मात्रा में पानी खर्च करेंगे, बिल भी उसी के अनुसार आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water meters will take place in homes in unnao
डेमो पिक
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि वाटर मीटर लगाने की योजना तैयार है। अभी इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत वाटर लाइन बिछने के बाद मीटर लगाए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed