भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। विमान में कानपुर के बिल्हौर के वारंट अफसर कपिलेश कुमार मिश्रा भी हैं। सोमवार देर रात वायु सेना अफसरों ने परिवार के लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने ही वारंट अफसर के उत्तरीपुरा कस्बा स्थित घर में कोहराम मच गया।
2 of 5
कपिलेश कुमार मिश्रा के घर पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर के उत्तरीपुरा गांव निवासी कपिलेश कुमार मिश्रा वायु सेना में वारंट अफसर है। वर्तमान में असम के जोरहाट में तैनात हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद का निधन हो चुका है। परिवार में तीन भाई प्रमिलेश, राकेश और सबसे छोटे कपिलेश मिश्रा हैं।
3 of 5
कपिलेश कुमार मिश्रा की सलामती की कामना करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
प्रमिलेश परचून दुकान चलाते हैं और राकेश मिश्रा उत्तरीपुरवा के सेवा मंदिर इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर तैनात हैं। कपिलेश पत्नी ऊषा और बेटी स्नेहा के साथ जोरहाट में रहते हैं। वायु सेना के अफसरों ने बेटी स्नेहा को पिता के लापता होने की जानकारी दी।
4 of 5
कपिलेश कुमार मिश्रा के घर पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। परिवार के लोगों से वारंट अफसर कपिलेश की हर दिन बातचीत होती थी। परिजन कपिलेश के सलामती की कामना कर रहे हैं।
5 of 5
कपिलेश कुमार मिश्रा के घर पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुखोई 30 और सी 130 विमान इसे खोजने में जुटे हैं। विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एयर फील्ड के ऊपर से लापता हो गया। बताया गया है कि ग्राउंड सोर्स से उसका आखिरी संपर्क दोपहर करीब 1 बजे हुआ था।