फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wall collapsed boy dead in under wall debris

बंदर को भगाने गया था, उसे क्या पता था कि मौत बुला रही है, फिर यूं गंवा बैठा जान

Thu, 08 Jun 2017 11:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:21 PM IST
सार

-लोनार थाना क्षेत्र के ठेहापुर में हुआ हादसा

विज्ञापन
wall collapsed boy dead in under wall debris
डेमो

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले के लोनार में एक बच्चा बंदर भगाने गया और जिंदा वापस लौटकर न आ सका। घर में बच्चे की मौत पर मातम छाया है।

विज्ञापन

हरदोई जिले के लोनार की इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 

 

wall collapsed boy dead in under wall debris
डेमो
हरदोई के थाना क्षेत्र के ठेहापुर निवासी सुखपाल सिंह का बेटा सत्यजीत (7) गुरुवार सुबह करीब छह बजे दीवार किनारे बैठे बंदर को डंडे से भगाने गया था। उसे क्या पता था कि उसे मौत बुला रही है। और फिर कुछ ऐसा हुआ कि मौत उस मासूम बच्चे पर अपने शिंकजा कसकस उसे अपने साथ ले गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

wall collapsed boy dead in under wall debris
डेमो
दरअसल जब सत्यजीत बंदर को भगा रहा था तभी एक भारी-भरकम दीवार उसके ऊपर ढह गई। सत्यजीत दीवार के मलबे में दब गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सत्यजीत को बाहर निकाला गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबे तले बच्चे की सांसे थम चुकी थी। हादसे की सूचना पर हल्का लेखपाल पहुंचे।

पूछताछ में बताया कि दीवार की नींव काफी पहले भरी गई थी। उस पर कुछ दिन पहले ही दीवार का निर्माण कराया गया था। सुखपाल के दो बेटे व दो बेटियों में सत्यजीत तीसरे नंबर का था। परिजनों ने शव को गर्रा नदी में प्रवाहित कर दिया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed