{"_id":"5f19235a57e2da7b3724a1c5","slug":"vikas-dubey-officers-who-gave-clean-chit-to-former-sho-of-chaubepur-under-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: बिकरू कांड में जेल गए चौबेपुर के पूर्व थानेदार को क्लीन चिट देने वाले अफसर भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: बिकरू कांड में जेल गए चौबेपुर के पूर्व थानेदार को क्लीन चिट देने वाले अफसर भी रडार पर
Thu, 23 Jul 2020 11:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
चौबेपुर के बिकरू गांव मेें दबिश की मुखबिरी करने और दहशतगर्द का साथ देने वाले पूर्व चौबेपुर एसओ रहे विनय तिवारी को बचाने वालों पर भी शिकंजा कसना तय है। जिन-जिन अफसरों ने जांचों में उसको क्लीन चिट दी थी, उनके खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
आईजी रेंज लखनऊ ने भी इस बिंदु को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया था, जो अब एसआईटी के पास है। बिकरू कांड के बाद शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्र का एक पत्र वायरल हुआ था। ये पत्र उन्होंने एसओ के खिलाफ तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को लिखा था।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
मामले ने तूल पकड़ा तो शासन से इस मामले की जांच आईजी रेंज लखनऊ को सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच में सभी आरोप सही पाए गए थे। तभी आईपीएस अनंत देव का तबादला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वहीं जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया था कि विनय तिवारी के खिलाफ एक जांच सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और एक जांच ट्रेनी आईपीएस निखिल पाठक ने की थी। इन दोनों जांचों में एसओ को क्लीन चिट दी गई थी।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इस पर एसएसपी ने मुहर लगा दी थी। ऐसी स्थिति में अब ये जांच अधिकारी भी तफ्तीश में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा भी जो जांचें एसओ के खिलाफ हुई थीं वो भी एसआईटी की जांच में शामिल हो गई हैं।