फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के खिलाफ एक और मुकदमा, इन पुलिस वालों पर गिरेगी गाज

Sat, 21 Nov 2020 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Another lawsuit against Vikas Dubey's treasurer Jai Bajpai
विकास दुबे: जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई के खिलाफ शुक्रवार को बजरिया थाने में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई। जय पर भी तथ्यों को छुपाकर फर्जी शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने का आरोप है।


 
vikas dubey news: Another lawsuit against Vikas Dubey's treasurer Jai Bajpai
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
एसआईटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में फर्जी शपथपत्र देकर असलहा लाइसेंस प्राप्त करने वालों में नौ आरोपी शामिल थे जो विकास दुबे के गिरोह में शामिल थे। वहीं बजरिया से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाला उसका खास जय बाजपेई भी इसी श्रेणी में शामिल है।

 
vikas dubey news: Another lawsuit against Vikas Dubey's treasurer Jai Bajpai
विकास के खजांची जय बाजपेयी को भेजा गया जेल - फोटो : amar ujala
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने वादी बनकर जय के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका प्रयोग करना की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं जयकांत के खिलाफ दर्ज एफआईआर में विवेचक दरोगा अवनीश वर्मा को बनाया गया है। दरोगा ब्रह्मनगर का ही हल्का इंचार्ज है। बीते डेढ़ साल से वह हल्का इंचार्ज हैं। ऐसे में यह देखना जरूरी होगा कि मुकदमे की जांच सही दिशा में जा रही हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Another lawsuit against Vikas Dubey's treasurer Jai Bajpai
जय को रिहा कराने के लिए दर दर भटक रही श्वेता - फोटो : amar ujala
इन पुलिस कर्मियोें पर लगे गंभीर आरोप, हो सकती बर्खास्तगी
चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी (वर्तमान जेल में बंद), पूर्व में चौबेपुर में तैनात एसआई अजहर इशरत, पूर्व चौकी इंचार्ज केके शर्मा (वर्तमान जेल में बंद), एसआई कुंवरपाल सिंह, एसआई विश्वनाथ मिश्रा, थाना कृष्णानगर लखनऊ के एसआई अवनीश कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार और सिपाही राजीव कुमार

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Another lawsuit against Vikas Dubey's treasurer Jai Bajpai
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इनका हो सकता डिमोशन
इंस्पेक्टर बजरिया राममूर्ति यादव, पूर्व इंस्पेक्टर कृष्णानगर लखनऊ अंजनी कुमार पांडेय, एसआई चौबेपुर दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल लायक सिंह, सिपाही विकास कुमार और कुंवर पाल सिंह।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed