फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे का एक और साथी गिरफ्तार, अंधेरे में बीच सड़क जेसीबी लगा पुलिस पर बरसाई थी गोलियां

Mon, 17 Aug 2020 08:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Another fellow of Vikas Dubey arrested
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एक और साथी राजेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस ने शनिवारी को गिरफ्तार किया है। बिकरू कांड के बाद राजेंद्र पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से पुलिस राजेंद्र को पकड़ने के लिए कानपुर सहित आसपास के जिलों में दबिश दे रही थी। 


 
vikas dubey news: Another fellow of Vikas Dubey arrested
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले विकास दुबे के साथी बालगोविंद दुबे को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास और उसके सभी साथी फरार होकर अलग अलग जगहों पर जाकर छिप गए थे। इसी क्रम में बालगोविंद ने चित्रकूट को अपना ठिकाना बनाया था और घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहीं पर छिपकर रह रहा था। घटना के बाद से बालगोविंद पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

 
vikas dubey news: Another fellow of Vikas Dubey arrested
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से यूपी एसटीएफ उसके फरार साथियों की लोकेशन तलाश कर रही है। इनमें से कई की लोकेशन कानपुर और उसके आसपास के जिलों में भी मिली है। ऐसे में विकास के साथियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ दिन रात कई जगहों पर दबिश दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Another fellow of Vikas Dubey arrested
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया था। उमाकांत पत्नी के साथ थाने पहुंचा और दंडवत होकर लेट गया था। जब दरबान से उससे पूछा तो उसने बताया वो विकास दुबे का साथी है। बिकरू कांड में वह भी शामिल था। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया था।

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Another fellow of Vikas Dubey arrested
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अभी तक पुलिस इस मामले में 20 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के तीन साथियों ने सरेंडर भी किया है। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed