फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested in Ujjain: आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचा विकास दुबे, तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: vikas dubey arrested in ujjain
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अपने साथियों के साथ आठ पुलिसवालों को मौत के घाट उतारने वाले दहशतगर्द विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: vikas dubey arrested in ujjain
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे पुलिस से छिपता हुआ मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल की शरण में पहुंचा। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।
 
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: vikas dubey arrested in ujjain
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: vikas dubey arrested in ujjain
विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: vikas dubey arrested in ujjain
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो वह चिल्लाया कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed