{"_id":"5f32f3178ebc3e3cb165533e","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-big-reveal-in-bikaru-scandal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने कराया था समझौता, सीओ ने वारदात पर डाला था पर्दा, नपेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने कराया था समझौता, सीओ ने वारदात पर डाला था पर्दा, नपेंगे पुलिसकर्मी
Thu, 13 Aug 2020 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे और उसके रिश्तेदार ने भीटी गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी। कार तोड़ डाली थी और पैसे भी लूट लिए थे। इसकी शिकायत हुई थी लेकिन रसूलाबाद पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया था।
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
जांच जब सीओ तक पहुंची तो उन्होंने भी इस पर पर्दा डाल दिया था। पीड़ित ने अब आईजी रेंज मोहित अग्रवाल से शिकायत की। इस पर दोबारा मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कल्याणपुर निवासी विनोद कुमार भीटी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में सहायक अध्यापक हैं।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि स्कूल में विकास की भांजी सरिता पांडेय पढ़ाती हैं। अक्तूबर 2018 में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। इसकी उन्होंने शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की। इस पर सरिता ने अपने पति अखिलेश पांडेय (एक मामले का हत्यारोपी) को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : amar ujala
विकास के गुर्गों के साथ पहुंचे अखिलेश ने धमकाया। गालीगलौज कर मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने सुनवाई नहीं हुई। इस लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचने पर अखिलेश और गुर्गों ने स्कूल में आकर फिर धमकी दी।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच रसूलाबाद पुलिस ने विकास की दहशत का हवाला दे जबरन समझौता पत्र पर विनोद के हस्ताक्षर करवा लिया। विनोद ने सीडीओ कानपुर देहात से शिकायत की। पुलिस ने तब केस दर्ज किया। जांच तत्कालीन रसूलाबाद सीओ ने की लेकिन उन्होंने भी विकास के डर के आगे कोई कार्रवाई नहीं की।