फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे बोला था...पुलिस के भेष में बदमाश आ रहे, तैयार हो जाओ, मनु और गोपाल ने सुनाई उस रात की कहानी

Tue, 04 Aug 2020 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Aug 2020 09:13 AM IST
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey said miscreants coming under guise of police, get ready
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में मनु पांडेय और गोपाल सैनी ने एक बार फिर कत्ल की रात कहानी फिर दोहराई। मनु ने डीआईजी के सामने सीओ देवेंद्र मिश्रा की निर्मम हत्या से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने और साजिश रचे जाने तक का पूरा घटनाक्रम बताया। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey said miscreants coming under guise of police, get ready
शशिकांत की पत्नी मनु - फोटो : अमर उजाला
उधर जेल में बंद गोपाल सैनी ने पुलिस को बयान दर्ज कराए जिसमें उसने पूरी वारदात कबूली। कहा कि वारदात वाली रात विकास ने कहा था कि पुलिस के भेष में बदमाश गांव में हमला करने आ रहे हैं, तैयार हो जाओ। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह कानपुर एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभालने के नौ दिन बाद बिकरू गांव पहुंचे। 
 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey said miscreants coming under guise of police, get ready
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विकास के घर का निरीक्षण किया और फिर उस जगह पर पहुंचे जहां पर चार पुलिसकर्मियों के शव पड़े मिले थे। इसके बाद वह एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडेय के घर पहुंचे। यहीं पर सीओ देवेंद्र मिश्र मारे गए थे। इस दौरान उन्होंने प्रेम प्रकाश की बहू मनु पांडेय से विस्तार से पूछताछ की। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey said miscreants coming under guise of police, get ready
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मनु ने बताया कि विकास दुबे ने उस रात सभी को इकट्ठा किया था। रास्ते में जेसीबी लगवाई थी। उसके बाद असलहों से लैस साथियों को छतों पर खड़ा कर दिया था। पुलिस के पहुंचते ही इन सभी उन पर हमला कर दिया था। उसकी आंखों के सामने ही विकास, अमर, प्रेम प्रकाश समेत अन्य आरोपियों ने सीओ देवेंद्र मिश्र की हत्या कर दी थी। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Vikas Dubey said miscreants coming under guise of police, get ready
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दरवाजे पर भी दो पुलिसकर्मियों को मार दिया था। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में मनु ने बताया कि वो उसी की हैं। उस रात विकास के कहने पर ही उसने ससुर को फोन कर बुलाया था। वारदात के बाद उसने रिश्तेदारों को कॉल की थी। उधर, बिकरू कांड में गांव निवासी गोपाल सैनी नामजद आरोपी है। पांच दिन पहले वो माती कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed