फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास के घर से जिंदा देसी बम बरामद, करीबी कारोबारी के घर वालों से पूछताछ

Tue, 07 Jul 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: three bomb recovered from vikas dubey house after kanpur encounter
विकास के घर से देसी बम बरामद - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के चौबेपुर के बिकरू गांव स्थित घर और एक दर्जन अन्य मकानों में मंगलवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। तीन घंटे चले ऑपरेशन में विकास के घर में बने एक दूसरे तहखाने से तीन जिंदा देसी बम बरामद हुए। इसके अलावा कई अहम दस्तावेज और कुछ खोखे मिले।
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: three bomb recovered from vikas dubey house after kanpur encounter
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
उधर पुलिस की एक टीम ने विकास के करीबी कारोबारी जय बाजपेई के घर पहुंचकर तीन-चार घंटे पूछताछ की। विकास को भगाने से लेकर फाइनेंस तक करने में जय की भूमिका सामने आ रही है। सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: three bomb recovered from vikas dubey house after kanpur encounter
पूर्व सांसद राजा राम पाल के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
उसकी पत्नी और बेटा भी फरार हैं। उधर पुलिस ने बिकरू गांव में ढहाए गए मकान के हिस्से की दोबारा तलाशी ली। यहां से तीन जिंदा देसी बम, कई पहचान पत्र, कई शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए। बम स्क्वॉयड की टीम ने बम को पानी में डालकर निष्क्रिय किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: three bomb recovered from vikas dubey house after kanpur encounter
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए विकास के मामा प्रेम प्रकाश, चचेरे भाई अतुल दुबे समेत कई घरों की तलाश ली। इस दौरान पुलिस को आधा दर्जन खोखे बरामद हुए। इससे साफ हो गया कि दबिश के दौरान अलग-अलग घरों से गोलियां चली थीं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: three bomb recovered from vikas dubey house after kanpur encounter
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
बच्चे महिलाएं भी गायब, घर खुले पड़े
वारदात में जो हमलावर आरोपी बनाए गए हैं, उनके परिवार फरार हो गए हैं। यहां तक कि बच्चे और महिलाएं भी गांव छोड़कर चली गई हैं। उनके घर खुले हुए हैं। पुलिस का पहरा है। छत हो या आंगन पुलिस के जवान हर जगह तैनात हैं।

विकास दुबे के घर के अलावा अन्य कई घरों की तलाशी ली गई है। इस दौरान देसी बम समेत कुछ अन्य सामग्री मिली है, जिसे कब्जे में लिया गया है। जो शक के दायरे में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। टीमें लगातार आरोपी को पकड़ने के प्रयास में लगी हैं। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी कानपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed