{"_id":"5f2cc4add30770148e1b4196","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-news-gun-house-owner-on-radar-police-and-stf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Kanpur Encounter: बिकरू कांड में एक और सबसे बड़ा खुलासा, अब ये शख्स आया रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Kanpur Encounter: बिकरू कांड में एक और सबसे बड़ा खुलासा, अब ये शख्स आया रडार पर
Sat, 08 Aug 2020 10:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड मामले में पुलिस और एसटीएफ की जांच में एक और खुलासा हुआ है। जिन गुर्गों के पास लाइसेंसी असलहे थे, उनमें दहशतगर्द विकास दुबे का ही पैसा लगा था। अधिकतर असलहे एक गन हाउस से खरीदे गए थे। असलहे, कब, कहां और कितने में खरीदे गए, इसका ब्यौरा जुटा लिया गया है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव के 26 लोगों के पास 28 शस्त्र लाइसेंस मिले हैं। इसके अलावा आसपास गांव के दर्जनों लोगों के पास भी शस्त्र लाइसेंस हैं। इसमें से अधिकतर लोग विकास के खास थे। पुलिस के मुताबिक विकास और उसके भाई दीपक के पास राइफल व अंजलि (दीपक की पत्नी) के पास रिवाल्वर थी।
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने अपने उन लोगों के नाम पर भी लाइसेंस बनवाए, जिनका आपराधिक इतिहास नहीं था। इनके पास असलहा खरीदने के पैसे नहीं थे, ऐसे में विकास ने अपने पास लाखों रुपये खर्च असलहे खरीदवाए। इन असलहों को वह अपने पास रखता था और इस्तेमाल करता था। शस्त्र लाइसेंस धारक इससे बेखबर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
गन हाउस मालिक रडार पर
पुलिस ने जब शस्त्र लाइसेंस धारकों से पूछताछ की तो वो कारतूसों का ब्यौरा नहीं दे सके। इसक मुख्य कारण यही था कि असलहा, कारतूस का इस्तेमाल विकास व उसके खास गुर्गे करते थे। किसका असलहा किसके पास है और उससे कितनी गोलियां दागी जा रही हैं, कोई जानकारी नहीं रहती थी। वहीं पुलिस की जांच में एक गन हाउस मालिक भी रडार पर आया है। उसने कारतूस देने में कई गड़बड़ियां की हैं।
पुलिस ने जब शस्त्र लाइसेंस धारकों से पूछताछ की तो वो कारतूसों का ब्यौरा नहीं दे सके। इसक मुख्य कारण यही था कि असलहा, कारतूस का इस्तेमाल विकास व उसके खास गुर्गे करते थे। किसका असलहा किसके पास है और उससे कितनी गोलियां दागी जा रही हैं, कोई जानकारी नहीं रहती थी। वहीं पुलिस की जांच में एक गन हाउस मालिक भी रडार पर आया है। उसने कारतूस देने में कई गड़बड़ियां की हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक ही गन हाउस से इतने अधिक असलहों की खरीदारी होती रही और उसका मालिक चुप रहा। इस वजह से उसकी विकास के साथ मिलीभगत की आशंका है। पुलिस गन हाउस मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। अगर साक्ष्य मिले तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।