फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इस शख्स ने बेज्जती का बदला लेने के लिए रची थी बिकरू कांड की साजिश, हुआ सबसे बड़ा खुलासा

Tue, 18 Aug 2020 08:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Did this person plot to kill Vikas to avenge disrespect?
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के 47 दिन बाद वायरल हो रही एक रिकार्डिंग ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। दावा किया जा रहा कि वायरल रिकार्डिंग राहुल तिवारी और चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी के बीच की बातचीत की है। विकास दुबे ने जब पूर्व एसओ को बंधक बनाकर राहुल को पीटा था। एसओ को गालियां दी थी। एसओ विनय तिवारी ने अपने जनेऊ की कसम दिलाकर राहुल की जान बचाई थी। इस सब के दौरान एसओ विनय तिवारी की भी घनघोर बेज्जती हुई थी। जिसके बाद राहुल आत्महत्या करने जा रहा था।


 
Vikas Dubey: Did this person plot to kill Vikas to avenge disrespect?
पूर्व एसओ विनय तिवारी - फोटो : amar ujala
 जानकारी के बाद पूर्व थाना प्रभारी ने राहुल तिवारी से मोबाइल पर बातचीत कर उसे कोई भी गलत कदम उठाने से मना किया और विकास दुबे के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।  ये बातचीत विकास दुबे के घर पर दबिश (दो जुलाई) देने से पहले की है।वायरल रिकॉर्डिंग के मुताबिक खेत पर कब्जे की जानकारी के बाद राहुल ने विकास दुबे की शिकायत चौबेपुर थाने में की थी। इसके बाद विनय तिवारी राहुल को लेकर विकास दुबे के पास गया था। यहां विकास ने एसओ के सामने ही राहुल की पिटाई की और थाना प्रभारी का मोबाइल छीन लिया था। 

 
Vikas Dubey: Did this person plot to kill Vikas to avenge disrespect?
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इससे क्षुब्ध होकर राहुल ने जान देने की ठान ली। तब एसओ ने राहुल के मोबाइल पर कॉल किया। एसओ ने कहा कि मुझ पर भरोसा करो जल्द कार्रवाई की जाएगी। खेत के मामले में तुम कागज से कमजोर हो। इस पर राहुल ने कहा कि साहब अब कोई रास्ता नहीं बचा है। विकास मेरा खेत जोत रहा है, उसे कोई रोकने वाला नहीं है। इसके  बाद थाना प्रभारी ने फिर कहा कि मुझ पर भरोसा है तो थोड़ा इंतजार करो, मेरी कार्रवाई देख लेना कि हम किस टाइप के आदमी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Did this person plot to kill Vikas to avenge disrespect?
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
हम तुम्हें बता नहीं सकते कि हम किस टाइप के आदमी हैं। जो हम करेंगे, तुम्हें जरूर पता चल जाएगा। मात्र एक सप्ताह रुको। उनको समझ में आ जाएगा कि मैं चीज क्या हूं। घटना वाले दिन पब्लिक लॉ एंड आर्डर समेत और बहुत कुछ सोचकर चुप बैठ गया था। ऐसा नहीं सब रास्ते बंद हो गए हैं। एक नहीं 20 रास्ते हैं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Did this person plot to kill Vikas to avenge disrespect?
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
मैं बिना किसी लालच के तुम्हारे साथ गया था। जितनी जल्दी हो फैसला करूंगा। कोई गलत काम न करना कि मैं अपने आपको माफ न कर पाऊं। तुम कुछ करना नहीं। तुम्हारे आगे पीछे पत्नी और बच्चे हैं। खेत जुत जाने दो। इंतजार करो कार्रवाई दिखेगी। इससे पता चलता है कि पूर्व एसओ और विकास दुबे में ठन गई थी। वह रोहित के जरिए विकास पर कार्रवाई करना चाहता था। 

(नोट: ये कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें राहुल तिवारी और पूर्व थाना प्रभारी विनय तिवारी के बीच की बातचीत है। जो विकास दुबे द्वारा थाना प्रभारी के सामने रोहित की पिटाई के बाद की है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed