फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: एक विकास दुबे और पूरा पुलिस महकमा, फिर भी हाथ रहे खाली, कैसे गच्चा दे गया हत्यारा?

Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Hindi: gangster vikas dubey arrested in ujjain, Vikas Dubey latest news in hindi
Vikas Dubey arrested in ujjain - फोटो : सोशल मीडिया

बहुचर्चित कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। वह उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के दौरान ही उसकी पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस वारदात के बाद से उसका पता लगाने में जुटी थी। उसके कई गुर्गों को मुठभेड़ में मारा भी गया लेकिन मुख्य आरोपी विकास दुबे के उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ न लगने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Vikas Dubey Kanpur Encounter News Hindi: gangster vikas dubey arrested in ujjain, Vikas Dubey latest news in hindi
Vikas Dubey arrested in ujjain - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देते हुए विकास मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया ये बड़ा सवाल है। पुलिस उसके गुर्गों का सफाया करने में लगी रही और विकास दुबे उज्जैन पहुंच गया। अब सवाल उठ रहा है आखिर वहां तक पहुंचने में विकास की मदद कौन कर रहा था। बताया जा रहा है कि विकास ने बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पर्ची कटाई, इसके बाबा महाकाल के दर्शन किए और खुद को सरेंडर किया। इस दौरान विकास दुबे को जब पुलिस मंदिर से बाहर लाई तो वह सड़क पर चिल्लाकर बोला कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। इस दौरान उसको पकड़े खड़े पुलिस वाले ने एक थप्पड़ भी मारा।

Vikas Dubey Kanpur Encounter News Hindi: gangster vikas dubey arrested in ujjain, Vikas Dubey latest news in hindi
Vikas Dubey arrested in ujjain - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस विकास को उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी प्रदेशों में ढूंढ रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Hindi: gangster vikas dubey arrested in ujjain, Vikas Dubey latest news in hindi
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था। कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही वर्ष 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप है।


 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Hindi: gangster vikas dubey arrested in ujjain, Vikas Dubey latest news in hindi
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2004 में केबिल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी है। 2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के अंदर घुसकर इंस्पेक्टर रूम में बैठे तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चैयरमेन, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ल को गोलियों से भून दिया था। कोई गवाह न मिलने के कारण केस से बरी हो गया। 

यह भी पढ़ेंः उज्जैन में विकास ने चलाया अपना शातिर दिमाग, बोला मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला, जानें ऐसा क्यों कहा



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed