{"_id":"5f06ac638ebc3e63d35257e6","slug":"kanpur-encounter-news-know-everything-whatever-happened-in-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey News: जानें सात दिन का पूरा घटनाक्रम, कब कहां कैसे और क्या-क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey News: जानें सात दिन का पूरा घटनाक्रम, कब कहां कैसे और क्या-क्या हुआ
Thu, 09 Jul 2020 11:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर में दो जुलाई की रात को आठ पुलिस कर्मियों को घेर कर मारने वाले कुख्यात विकास को मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के सात हजार पुलिस कर्मी, चालीस थानों की फोर्स और एसटीएफ की टीमों को विकास पिछले सात दिनों से चकमा दे रहा था। जानिए क्या है पूरा घटना क्रम।
Trending Videos
2 जुलाई
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
दो जुलाई गुरुवार की रात को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस की टीम विकास के घर दबिश देने गई थी। जहां विकास ने आठ पुलिस कर्मियों को घेर कर मार दिया। जिसके बाद से यूपी पुलिस को इसकी तलाश थी।
3 जुलाई
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
तीन जुलाई को सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान विकास के दो साथियों को बिकरू के पास जंगलों में छह घंटे बाद मार गिराया। यूपी डीजीपी ने प्रदेश के 75 जिलों में विकास को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया। सीएम योगी ने कानपुर पहुंच कर आठ पुलिसकर्मियाें को श्रद्धांजलि दी एवं शहीद के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच में चौबेपुर एसओ की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 जुलाई
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
चार जुलाई को कानपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास के घर को गिराया। इस दौरान विकास के घर से भारी मात्रा में असलहा, बम और बारूद बरामद हुआ था। इस दौरान यूपी से सटे हुए सभी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
5 जुलाई
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पांच जुलाई को पुलिस कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय बाजपेयी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। विकास दुबे के सभी करीबियों से पूछताछ की गई। इस दौरान विकास दुबे का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उसने बताया कि भाजपा के दो विधायक उसे संरक्षण दे रहे हैं। विकास पर ढाई लाख इनाम घोषित हुआ।