फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमला: यूपी पुलिस ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, झुके थे सिर और नम थी हर आंख

Fri, 15 Feb 2019 11:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Feb 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
UP Police give tribute to martyrs in terror attack in Pulwama
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हैं। इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है। जगह-जगह पकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं।


 
UP Police give tribute to martyrs in terror attack in Pulwama
डेमो
इस बीच यूपी पुलिस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय उरई जनपद जालौन में 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

 
UP Police give tribute to martyrs in terror attack in Pulwama
डेमो
इसी क्रम मे जनपद के सभी थानों/कार्यालयो पर 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। इटावा, बांदा, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित पूरे यूपी में शाहीदों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर हर आंख नम थी और सिर शहीदों के सम्मान में झुके हुए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police give tribute to martyrs in terror attack in Pulwama
डेमो
वहीं दूसरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लाेगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। औरैया के अयाना में चौराहे पर जैश ए मोहम्मद का पुतला फूंक पाकिस्तान मुर्दाबाद, जैश ए मोहम्मद मुर्दाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगा कर आक्रोश जताया। उन्नाव के हसनगंज के नवई चौराहे पर युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। 

 
विज्ञापन
UP Police give tribute to martyrs in terror attack in Pulwama
डेमो
युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए आक्रोश जताया। युवाओं ने दो मिनट का मौन रख कर शहिदों को श्रद्धांजलि दी । मौजूद युवा बॉबी राजपूत,सोनू सेंगर,अतुल सिंह सेंगर,मोनू सविता,ललोली मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता,सीपू सेंगर,अंशुमान दुबे,राहुल गुप्ता ,नकुल मिश्रा,टिंकू त्रिपाठी,लल्लन सेंगर मौजूद रहे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed