{"_id":"603d039eb29480196438f49c","slug":"up-crushed-by-bricks-in-the-suspicion-of-illegal-relations-killing-the-middle-aged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अवैध संबंधों के शक में ईंटों से कुचलकर अधेड़ की हत्या, गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अवैध संबंधों के शक में ईंटों से कुचलकर अधेड़ की हत्या, गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात
Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रसूलाबाद में नारखुर्द चौकी से करीब 40 मीटर दूर अवैध संबंधों के शक में रविवार रात एक अधेड़ की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही चार सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राेते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद मृतक के परिवार की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपियों का घर गिराने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। रसूलाबाद के नारखुर्द निवासी बदन सिंह राजपूत (42) रविवार रात ट्यूबवेल पर फसल की रखवाली के लिए गए थे।
परिजनों से बात करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
रात में गांव के रामबाबू कुशवाहा के यहां बदन सिंह को फोन कर घर बुलाया गया। ग्रामीणों की मानें तो रामबाबू की पत्नी से बदन सिंह के अवैध संबंध थे। फोन आने के बाद बदन सिंह रात में मिलने के लिए रामबाबू के घर पहुंच गया। इसके बाद मूसल व ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
मामले में मृतक के भाई देवेंद्र ने रामबाबू, श्यामबाबू, ज्ञान बाबू और अमर सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारो आरोपियों समेत कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटना के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : amar ujala
घटना से आक्रोशित मृतक के परिवार की करीब तीस महिलाएं एकत्र होकर आरोपियों के घर पहुंची। उनका घर गिराने की कोशिश करने लगीं। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।