फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पांच जिलों के कोविड अस्पतालों ने छिपाया 300 मौतों का सच, हर दिन के साथ गहरा रहा है शक

Fri, 13 Aug 2021 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
UP: Covid hospitals of five districts hid the truth of 300 deaths, doubts are deepening with every day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पांच जिलों के कोविड अस्पताल कोरोना से हुई 300 मौतों का ब्यौरा दबाए बैठे हैं। इससे इन मौतों का ऑडिट नहीं हो पा रहा है। अगर इन मौतों का ब्यौरा मिल जाता तो यह पता चल पाता कि इलाज में किस प्रकार की गलती हुई है। रिकार्ड न देने से शक गहरा रहा है कि अस्पतालों में रोगियों के इलाज में चूक हुई है। डेथ ऑडिट टीम ने अस्पतालों को एक बार फिर नोटिस जारी करके ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। सबसे अधिक कोरोना रोगियों की मौत हैलट में हुई हैं। यहां की तो मौतों का ब्यौरा मिल गया है लेकिन दूसरे अस्पताल वालों ने अभी नहीं दिया है। इसके अलावा कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद और कन्नौज से रोगियों का ब्यौरा नहीं मिला है। इनमें सबसे अधिक केस फर्रुखाबाद के हैं।
UP: Covid hospitals of five districts hid the truth of 300 deaths, doubts are deepening with every day
अंतिम संस्कार के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर में हुई मौतों का अध्ययन करने के बाद तीसरी लहर के लिए गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

 
UP: Covid hospitals of five districts hid the truth of 300 deaths, doubts are deepening with every day
रात को भी जलती थी चिताएं - फोटो : amar ujala
दूसरे लहर में बहुत से रोगी ऐसे भी हैं जो बहुत देर से अस्पताल पहुंच पाए। शुरुआत में नर्सिंगहोम बिल बढ़ाने के चक्कर में उन्हें रोके रहे। इसके अलावा इलाज में भी कमी रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Covid hospitals of five districts hid the truth of 300 deaths, doubts are deepening with every day
कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से मचा था कोहराम - फोटो : amar ujala
डेथ ऑडिट कमेटी के प्रभारी डॉ. एसके गौतम का कहना है कि हैलट का ब्यौरा तो मिल गया है। अभी अन्य कुछ जगहों का बाकी है।
विज्ञापन
UP: Covid hospitals of five districts hid the truth of 300 deaths, doubts are deepening with every day
कोरोना से मचा था कोहराम - फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि सभी अस्पतालों को ब्यौरा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed