फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की रैली 8 मार्च को, कार्यक्रम स्थल का दौरा करने कानपुर पहुंचे सीएम योगी

Wed, 06 Mar 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in kanpur
डेमो पिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सीएम योगी और केशव यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।


up cm yogi adityanath in kanpur
डेमो पिक
सीएम ने रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद आलाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दिशानिर्देश दिए। सीएम योगी, डिप्टी सीएम के अलावा रैली स्थल पर अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे। 
 
up cm yogi adityanath in kanpur
डेमो पिक
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा ने भी रैली स्थल का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री कानपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे साथ ही यहां के लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री निरालानगर ग्राउंड पर होने वाली जनसभा के दौरान ही लोकार्पण शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in kanpur
डेमो पिक
पता चला है कि प्रधानमंत्री लखनऊ मेट्रो के विस्तार का लोकार्पण, कानपुर और आगरा मेट्रो, पनकी 660 मेगावाट पावर हाउस, 225 मेगावाट सोलर प्लांट का शिलान्यास भी कानपुर की जनसभा के दौरान ही करेंगे।
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in kanpur
डेमो पिक
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर अधिकारियों को इसी हिसाब से तैयारी करने को कहा गया है। कानपुर में यह पीएम मोदी की दूसरी रैली है। लोक सभा चुनाव 2014 से पहले पीएम नरेंद्र माेदी ने कानपुर से विजय शंखनाद रैली से चुनावी शंखनाद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed