{"_id":"5c7eb265bdec2213e54b973e","slug":"husband-and-wife-found-dead-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायके में रहती थी पत्नी नाैकरी से लौटा पति तो ले आया घर, फिर आई वो काली रात जब दोनो इस हाल में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रहती थी पत्नी नाैकरी से लौटा पति तो ले आया घर, फिर आई वो काली रात जब दोनो इस हाल में मिले
Wed, 06 Mar 2019 07:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी जालौन के महेबा ब्लाक के शेखपुर गुड़ा गांव में बंद कमरे के भीतर पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। भीतर पलंग पर पत्नी का शव पड़ा था, उसके गले में चादर लिपटी थी, बगल में पति फंदे से झूल रहा था।
डेमो
सीओ संजय शर्मा ने कहा कि अनुमान है कि पति ने पहले पत्नी की चादर से गला कसकर हत्या की हो और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी। देर शाम एसपी स्वामी प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे।
डेमो
शेखपुरा गुड़ा निवासी पुन्नू निषाद (28) पुत्र छोटेलाल व उसकी पत्नी राधा (25) के शव मंगलवार को उनके ही घर के एक कमरे में पाए गए। कमरे की खुली खिड़की से जब गांव के बच्चों ने कमरे में पुन्नू का शव लटकते देखा तो लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी र्गई। कमरे में पहुंची पुलिस ने देखा कि पुन्नू का शव फंदे से लटका है और पास ही बेड पर राधा का शव पड़ा मिला। राधा के गले से चादर लिपटा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पुन्नू की शादी पड़ोस के ही गांव हीरापुर की राधा के साथ तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
दोनों के कोई संतान नहीं थी। पुन्नू सूरत में मजदूरी करता था। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में अनबन रहती थी। पत्नी ज्यादातर मायके हीरापुर में रहती थी। दो दिन पहले पुन्नू सूरत से घर लौटा था और पत्नी मायके में थी। फोन करने पर भी नहीं आई। लेकिन सोमवार को गांव में बिरादरी के लोगों के घर शादी में राधा भी आई थी।
विज्ञापन
डेमो
तभी पुन्नू उसे समझाकर घर ले आया था। मंगलवार को खेलते समय बच्चों ने पुन्नू का शव लटका देखकर हम लोगों को जानकारी दी। सीओ का कहना है कि हो सकता है कि किसी बात पर दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ हो, जिसके बाद पुन्नू ने ही वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी फांसी लगा ली हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का और राधा के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है।